विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hanuman Ansh का सिंहासन छीनने आ रही है The Paradise, रिलीज से पहले ही मेकर्स हुए मालामाल; बढ़े टिकट के दाम

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:55 PM (IST)

हनुमान अंश भले ही अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सबको पछाड़ कर तगड़ी कमाई कर रही हो, लेकिन अब डिवोशनल ...और पढ़ें

द पैराडाइज ने एडवांस बुकिंग में की अच्छी कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम

द पैराडाइज ने एडवांस बुकिंग में की अच्छी कमाई/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एडवांस बुकिंग में गर्दा उड़ा रही है नानी की द पैराडाइज

  2. वीकेंड के शो तक की बिक चुकी हैं एक लाख से ज्यादा टिकटें

  3. हनुमान अंश पर मंडराए खतरे के बादल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर पिछले 30 दिनों से जो फिल्म सफलता का परचम लहरा रही है, वह शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) है। इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया था।

हालांकि, अब इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है, क्योंकि नानी की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' की धड़ाधड़ टिकट बिक्री हो रही है और मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर ली है।

'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये

नानी (Nani) की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही इस पैन-इंडिया मूवी ने एडवांस बुकिंग में बढ़त बना ली है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द पैराडाइज' (The Paradise) ने एडवांस बुकिंग में अभी तक बिना ब्लॉक सीट्स के 3.23 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की सबसे बेहतरीन एडवांस बुकिंग हैदराबाद शहर में चल रही है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ब्लॉक सीट्स के साथ 9.76 करोड़ रुपये और एक्सटेंडेड वीकेंड (गुरुवार से रविवार) तक 18.30 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। यह सभी आंकड़े ब्लॉक सीट्स के आधार पर हैं। पहले दिन के शो के लिए फिल्म की तकरीबन 58 हजार से अधिक टिकट बिक्री हो चुकी है और वीकेंड तक के शो के लिए 1.53 लाख तक की टिकट सोल्ड आउट हुई है।

Untitled design - 2026-09-22T175025.385

बढ़ाए गए द पैराडाइडज के टिकट प्राइज

तेलुगु स्टार नानी की फिल्म की खासियत ये है कि इसे सिर्फ साउथ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि हिंदी ऑडियंस भी देख पाएगी। 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म की टिकट प्राइस को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकार ने बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। टिकट की नई कीमत थिएटर्स के हिसाब से तय की जाएगी। प्रीमियर शोज के लिए सिंगल और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में टिकट प्राइस तकरीबन 500 रुपये तक है।

Untitled design - 2026-09-22T175127.488

वहीं नॉर्मल थिएटर्स में सिंगल स्क्रीन की कीमत 225 रुपये तक है, वहीं मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 390 रुपये तक है। नानी तेलुगु स्टार हैं, जहां फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके अलावा फिल्म दो दिन बाद तमिल-हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धौंस जमाने आ रहा है 'विक्रम मालिक', The Paradise से राघव जुयाल का सामने आया खूंखार लुक