विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

August Releases 2026: सावन में मनोरंजन की बाढ़, 7 से 28 अगस्त तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो रहीं 12 बड़ी फिल्में

Published: Mon, 03 Aug 2026 04:24 PM (IST)

August Theatre Releases 2026: इस महीने सिनेमाघरों में एक्शन, रोमांस और हॉरर, हर तरह का मनोरंजन देखने को मिलेगा। यहां देखिए अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट...

अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के महीने में भले ही सिनेमाघरों में ज्यादा फिल्में न उतरी हों, लेकिन अगस्त का महीना गुलजार होने वाला है। 7 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक... इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं।

इस महीने सिनेमाघरों में एक्शन, रोमांस और हॉरर फिल्मों का कहर बरपने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर जून और जुलाई का सूखा अब अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्में खत्म करेंगी। यहां देखिए मोस्ट एंटीसिपेटेड अपकमिंग फिल्मों (August Movie Releases) की लिस्ट...

डीसी (DC)

निर्देशन में अपनी काबिलियत दिखाने वाले लोकेश कनगराज फिल्म डीसी से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। वह देवदास नॉवेल से प्रेरत फिल्म डीसी की कहानी देवदास और चंद्रा की है जो एक खतरनाक दुनिया में कदम रखते हैं।

जॉनर- रोमांटिक एक्शन

रिलीज डेट- 7 अगस्त

स्टार कास्ट- लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति

G.D.N

गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू उर्फ 'भारत का एडिसन' से प्रेरित फिल्म जी.डी.एन आर माधवन की अपकमिंग फिल्म है। इस फिल्म में गोपालस्वामी की ताकतवर विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्षों और इनोवेशन के सफर को दिखाया जाएगा।

जॉनर- बायोग्राफिकल ड्रामा

रिलीज डेट- 7 अगस्त

स्टार कास्ट- आर माधवन, सत्यराज, जयराम, प्रियामणि

GDN

ओह माय डॉग (Ohh My Dog)

पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' की कहानी इंसानों और कुत्तों के बीच वफादारी, प्यार और जिंदा रहने की जद्दोजहद के गहरे रिश्तों पर आधारित फिल्म है।

जॉनर- एडवेंचर ड्रामा

रिलीज डेट- 7 अगस्त

स्टार कास्ट- पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, माही राय

आवारापन 2 (Awarapan 2)

19 साल बाद आवारापन का सीक्वल आ रहा है। फिल्म में फिर से शिवम के किरदार में इमरान हाशमी की वापसी होगी जो जुर्म की दुनिया में प्रायश्चित, प्यार और त्याग का मुश्किल सफर होगा।

जॉनर- एक्शन रोमांस

रिलीज डेट- 14 अगस्त

स्टार कास्ट- इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, सलिल आचार्य, शबाना आजमी

बंटवारा 1947 (Batwara 1947)

साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में एक नाम 'बंटवारा 1947' का भी है। इस फिल्म की कहानी भारत का बंटवारा और बिखरे हुए परिवार की उथल-पुथल भरी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।

जॉनर- पीरियड एक्शन ड्रामा

रिलीज डेट- 14 अगस्त

स्टार कास्ट- सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी

Batwara movie

अगाधा (Agadha)

अगर आप एक्शन या रोमांस को छोड़ हॉरर फिल्में देखने की सोच रहे हैं तो 'अगाधा' देख सकते हैं। यह कहानी कई दुखद और रहस्यमयी मौतों के इर्द-गिर्द घूमती है।

जॉनर- मिस्ट्री सुपरनैचुरल थ्रिलर

रिलीज डेट- 14 अगस्त

स्टार कास्ट- कामाक्षी भास्करला, उल्का गुप्ता, श्रवण रेड्डी

विश्वनाथ एंड संस (Vishwanath And Sons)

संजय विश्वनाथ ने एक इंटरनेशनल शूटर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में दशकों बिताए हैं। मगर अब वह अपनी जिंदगी जीने के तरीके को बदलने की ओर आगे बढ़ता है।

जॉनर- फैमिली ड्रामा

रिलीज डेट- 14 अगस्त

स्टार कास्ट- सूर्या, ममिता बैजू, राधिका सरतकुमार

आईएम गेम (I'm Game)

एक निडर जुआरी जो जिंदगी से ज्यादा किस्मत पर भरोसा करता है, अचानक ऐसी घटनाओं में फंस जाता है जो उसकी दुनिया को उलट-पुलट कर देती हैं।

जॉनर- फैंटेसी थ्रिलर

रिलीड डेट- 20 अगस्त

स्टार कास्ट- दुलकर सलमान, समय

द पैराडाइज (The Paradise)

नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' 1980 के दशक में सेट जनजाति भेदभाव और नागरिकता के लिए संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को लेकर काफी इंतजार हो रहा था।

जॉनर- एक्शन थ्रिलर

रिलीज डेट- 21 अगस्त

स्टार कास्ट- नानी, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू

The Paradise

इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर (Insidious: Out of The Further)

इनसिडियस: द रेड डोर का सीक्वल और इनसिडियस फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म 'इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' फिर से सिनेमाघरों में दहशत फैलाने आ रहा है। फिल्म में बुरी शक्तियों के चंगुल में फंसने वाली लड़की की कहानी दिखाई जाएगी।

जॉनर- सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर

रिलीज डेट- 21 अगस्त

स्टार कास्ट- लिन शेय, अमेलिया ईव

टॉक्सिक (Toxic)

केजीएफ के बाद अब गोवा में राज यश राज करने आ रहे हैं। 'टॉक्सिक' में उनका किरदार 'राया' धोखे और खून-खराबे के जरिए शहर के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा जमाता है, लेकिन उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

जॉनर- एक्शन थ्रिलर

रिलीज डेट- 26 अगस्त

स्टार कास्ट- यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी

ईथा (Eetha)

मराठी तमाशा और लावणी की मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बेस्ड फिल्म 'ईथा' को लेकर भी काफी बज है।

जॉनर- बायोग्राफिकल ड्रामा

रिलीज डेट- 28 अगस्त

स्टार कास्ट- श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर

Eetha

अगस्त के महीने में राजकुमार राव की फिल्म प्रहार भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर रहेगा हफ्ता, ओटीटी से थिएटर्स तक रिलीज होंगे नए थ्रिलर

यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!