3 साल बाद OTT पर आ रही तमन्ना भाटिया की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर; 10 गुना से ज्यादा हुआ था नुकसान
तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

तीन साल बाद ओटीटी पर आ रही तमन्ना की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर आ रही 3 साल पुरानी डिजास्टर फिल्म
तमन्ना भाटिया ने फिल्म से किया था मलयालम डेब्यू
बॉक्स ऑफिस पर 10 गुना से ज्यादा हुआ था नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल पहले दीवाली वीक में रिलीज हुई वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म है बांद्रा (Bandra Movie)। यह फिल्म तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की मलयालम डेब्यू थी। फिल्म में तमन्ना के अलावा दिलीप लीड रोल में थे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया (Dino Morea) भी फिल्म का हिस्सा थे।
दीवाली वीक में आई थी फिल्म
10 नवंबर 2023 को बांद्रा दीवाली वीक में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर बज बना था, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस को नहीं खींच पाई और इसकी वजह इसका नेगेटिव रिस्पॉन्स था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी।
10 गुना ज्यादा हुआ था नुकसान
बांद्रा फिल्म 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, लेकिन कमाई 3 करोड़ रुपये के करीब हो पाई थी। इस फिल्म ने 10 गुना से ज्यादा नुकसान झेला था। खैर, तीन साल बाद ये डिजास्टर फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है।

किस ओटीटी पर है बांद्रा मूवी?
तमन्ना भाटिया और दिलीप की फिल्म बांद्रा (Bandra Movie On OTT) जी5 पर स्ट्रीम होगी। सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, फिल्म 13 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल, यह मलयालम जी5 पर आएगी। यह फिल्म हिंदी में उपलब्ध नहीं है।
View this post on Instagram
क्या है बांद्रा फिल्म की कहानी?
अरुण गोपी के निर्देशन में बनी बांद्रा एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म की कहानी उदयकृष्ण ने लिखी है। कहानी साक्षी (ममता मोहनदास) मुंबई में संघर्ष कर रही एक उभरती हुई फिल्म निर्माता की है, जो अपने निर्देशन की शुरुआत के लिए एक दमदार कहानी की तलाश में है।
तभी उसे 90s की मशहूर बॉलीवुड हस्ती तारा जानकी (तमन्ना भाटिया) के सुसाइड की घटना से प्रेरित होकर उसके जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला करती है। वह जैसे-जैसे तारा की जिंदगी के बारे में रिसर्च करती है, उसे हैरान करने वाले राज पता चलते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।