विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Must Watch निकली OTT पर आई 2 घंटे की Thriller, सस्पेंस से भरी फिल्म ने जमाया नंबर-1 पर कब्जा

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:17 PM (IST)

ओटीटी पर एक नई फिल्म ने दस्तक दी है और आते ही इसने नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरी है।

ओटीटी पर छाई लेटेस्ट थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

ओटीटी पर छाई लेटेस्ट थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. ओटीटी पर 2 घंटे की फिल्म ने किया तांडव

  2. रिलीज से पहले विवादों में रही थी फिल्म

  3. पैराडाइज को पछाड़ नंबर-1 बनी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महीनों तक विवाद के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म ने दस्तक दी है जिसने 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी पर नंबर-1 स्थान पर कब्जा कर लिया है। फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी हुई है।

यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी। फिल्म को लेकर बवाल भी मचा। बात यहां तक पहुंच गई थी कि मेकर्स को टीजर-ट्रेलर भी डिलीट करना पड़ गया था। हालांकि, फिल्म का नाम बदलने के बाद आखिरकार उसे ओटीटी पर उतारा गया।

ओटीटी पर आई नई फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 'गजब रात' (Gajab Raat) जिसका पहले टाइटल 'घूसखोर पंडत' था। हालांकि, नाम को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद इसका नाम 'गजब रात' रखा गया। यह फिल्म 23 अक्टूबर को ही ओटीटी पर आई और अब नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

Manoj bajpayee

फिल्म की स्टार कास्ट

2 घंटे 3 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और नुसरत भरूचा जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

क्या है गजब रात की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक पॉलिटिशियन मारने की फिराक में है, लेकिन क्यों? फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी उस लड़की को बचा पाता है या नहीं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

किस ओटीटी पर है गजब रात?

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। नीरज पांडे ने फिल्म को बनाया है और निर्देशन रितेश शाह ने किया है। फिल्म को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में नंबर-1 पर है। इसने पैराडाइज समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। 

gajab raat movie

क्यों बदला गया था टाइटल?

नीरज पांडे की फिल्म 'गजब रात' का पहले टाइटल 'घूसखोर पंडत' था। टाइटल में 'पंडत' यानी पंडित के साथ 'घूसखोर' शब्द का इस्तेमाल किए जाने से ब्राह्मण समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें- OTT पर होगा 'पारिवारिक मनोरंजन', पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की रोमांटिक फिल्म कब और कहां होगी रिलीज?

यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर धाक जमाने आ रही ढाई घंटे की कॉमेडी ड्रामा Epic, कब और कहां देखें आनंद देवरकोंडा की फिल्म?