विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर्स के बाद OTT पर धाक जमाने आ रही ढाई घंटे की कॉमेडी ड्रामा Epic, कब और कहां देखें आनंद देवरकोंडा की फिल्म?

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:29 PM (GMT+05:30)

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म एपिक (Epic) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार ...और पढ़ें

ओटीटी पर आ रही है एपिक मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर आ रही है एपिक मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रही है एपिक

  2. विजय के भाई आनंद देवरकोंडा की है फिल्म

  3. एक महीने के अंदर ही थिएटर्स से हटी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आनंद देवरकोंडा पिछले महीने ही सिनेमाघरों में अपनी फिल्म एपिक- फर्स्ट सेमेस्टर (Epic- First Semester) लेकर आए थे। फिल्म बड़े पर्दे पर खास नहीं चल पाई, लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार इसकी ओटीटी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है।

एपिक फर्स्ट सेमेस्टर 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस तेलुगु रोम-कॉम ड्रामा को लेकर उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करेगी, लेकिन ऐसा न हो सका। हालांकि, क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए लोगों के बीच बेताबी थी। 

अब पता चल गया है कि एपिक फर्स्ट सेमेस्टर कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है।

ओटीटी पर आ रही एपिक

आनंद देवरकोंडा (Anand Deverakonda) स्टारर एपिक फर्स्ट सेमेस्टर एक महीने के अंदर ही बड़े पर्दे से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। 6 अक्टूबर को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। यह फिल्म 9 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

यह फिल्म ओटीटी पर पांच भाषाओं में देखी जा सकेगी। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

एपिक फर्स्ट सेमेस्टर एक रोम-कॉम ड्रामा है जिसकी कहानी रोहन नाम के एक युवा के इर्द-गिर्द घूमती है। मिडिल-क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाला रोहन परिवार की उम्मीदों के चलते विदेश में पढ़ाई करता है। विदेश में अकेले रहकर वह ईमानदारी और गहरी भावनाओं के साथ रोमांस, अपनी पहचान और बड़े होने के सफर को समझता है।

बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर

आदित्य हसन के निर्देशन में बनी आनंद देवरकोंडा, वैष्णवी चैतन्य और शिवाजी स्टारर फिल्म एपिक फर्स्ट सेमेस्टर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी। कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 7.8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। खैर, अगर आप इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे IMDb से 6.8 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- OTT पर 'टॉपर' निकली 2 घंटे 19 मिनट की Comedy Drama, बॉक्स ऑफिस की 'डिजास्टर' फिल्म की चमक गई किस्मत

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर हिट, IMDb रेटिंग 8.8... Netflix पर कॉमेडी का महाडोज लेकर आ रही 143 मिनट की ये धांसू फिल्म