विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana OTT Release: चल गया पता! थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर देख पाएंगे रणबीर की 'रामायण', पर होगी एक शर्त!

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:05 PM (IST)

Ramayana on OTT: सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही पता चल गया है कि रणबीर कपूर की रामायण किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

रामायण की ओटीटी डील हुई पक्की

रामायण की ओटीटी डील हुई पक्की

HighLights

  1. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी रामायण

  2. 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा रामायण पार्ट 1

  3. 4 हजार करोड़ में दो पार्ट में बन रही है रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) किस ओटीटी पर आने वाली है, इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। यह फिल्म थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी। हालांकि, इस फिल्म को देखने की एक कंडीशन भी होगी।

रणबीर कपूर की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड' (Ramayana: The Rise of Legend) 5 नवंबर को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने ओटीटी डील पक्की कर ली है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी रामायण?

रामायण के मेकर्स ने ओटीटी रिलीज के लिए जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) से हाथ मिलाया है। यानी कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद रामायण जियो हॉटस्टार (Ramayana On Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। मगर इसे आप फ्री में नहीं देख पाएंगे।

Ramayana Advance Collection

ओटीटी पर 'पे पर व्यू' के तहत होगी स्ट्रीमिं

दरअसल, जियो हॉटस्टार अपने प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू सुविधा के तहत दर्शकों को फिल्म अलग से खरीदकर देखने का विकल्प उपलब्ध कराएगा। थिएटर रिलीज की अवधि पूरी होने के बाद भारत में दर्शक जियो हॉटस्टार पर ऑन-डिमांड खरीद विकल्प के जरिए फिल्म देख सकेंगे। 

नमित ने बताया क्यों चुना जियो हॉटस्टार?

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा, "मेरा मानना है कि रामायण का अनुभव सबसे बड़ी स्क्रीन पर, IMAX 3D में किया जाना चाहिए। लेकिन हमारे देश में सिनेमाघरों का बुनियादी ढांचा अभी हर उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता, जिसके दिल में इस महाकाव्य के लिए विशेष स्थान है। रामायण हर भारतीय की है और हमारी महत्वाकांक्षा भी इसी सोच को दर्शानी चाहिए।"

Ramayana

नमित ने आगे कहा, "जियो हॉटस्टार ने खेल और मनोरंजन के माध्यम से तकनीक की ताकत से पूरे देश को जोड़ने का काम बार-बार किया है। इसी वजह से वह हमारे लिए स्वाभाविक साझेदार बना, जो फिल्म की थिएटर रिलीज के बाद रामायण को लोगों के हाथों और उनके घरों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा।"

रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल सहित कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट पर धूम मचा रहा Ramayana का 'रावण तांडव', विशाल ददलानी की आवाज ने किया मग्न; YouTube पर बना ट्रेंडिंग

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Collection: टिकट काउंटर खुलते ही क्रेजी हुई ऑडियंस, फिल्म की कमाई उड़ा देगी होश!