विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana की रिलीज से पहले बड़ा धमाका! इस राज्य में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की फिल्म, सीएम ने किया एलान

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:54 AM (IST)

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' को पश्चिम बंगाल में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की।

रामयण को किस राज्य ने किया टैक्स फ्री

रामयण को किस राज्य ने किया टैक्स फ्री

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल में 'रामायणम्' हुई टैक्स-फ्री

  2. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने की घोषणा

  3. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई शक नहीं है कि नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायणम् (Ramayana: Part 1) इस साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। 4000 करोड़ के बजट और धांसू वीएफएक्स के साथ बड़े स्केल पर बन रही इस माइथोलॉजिकल ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

बीते दिन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) ने कोलकाता के सेंट्रल पार्क में दशहरा के एक इवेंट में हिस्सा लिया जब पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की।

कई अन्य फिल्में भी हुई थीं टैक्स फ्री

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, अधिकारी ने कहा कि 'रामायणम्' को राज्य में टैक्स-फ्री किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'रामायणम् फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है। 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स' इन सभी को टैक्स-फ्री किया गया और यही बात रामायणम् पर भी लागू होगी।'

Ramayana (1)

मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों के बारे में भी बात की और कहा कि आने वाले दिनों में दर्शक भगवान कृष्ण,अर्जुन और महाभारत पर बनी फिल्में देख सकेंगे।

एडवांस बुकिंग में कितना हुआ कलेक्शन?

उन्होंने कहा,'आने वाले दिनों में हम श्री कृष्ण और अर्जुन के साथ-साथ महाभारत पर बनी फिल्में देखेंगे।' वहीं बात करें रामायणम् की एडवांस बुकिंग की तो फिल्म ने पहले दिन यानी 5 नवंबर के लिए 1.53 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं। शहरों के हिसाब से एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में मुंबई सबसे आगे है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, ब्लॉक बुकिंग को छोड़कर इस फिल्म ने 63.32 लाख रुपये की कमाई की है।

अलग-अलग राज्य के हिसाब से आंकड़ों पर ध्यान दें तो महाराष्ट्र 57.09 लाख रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद गुजरात 17.87 लाख रुपये और दिल्ली 15.10 लाख रुपये के साथ आते हैं। फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई का 95% हिस्सा शीर्ष 10 राज्यों से आता है।

दीवाली के मौके पर आएगा पहला पार्ट

रामायणम् को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' द्वारा, DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से किया जा रहा है। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर Ramayana की एडवांस बुकिंग का शंखनाद, धड़ल्ले से बिकीं टिकट्स; रणबीर की फिल्म ने छापे करोड़ों

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'रावण' यश ने खोला Ramayana के 4000 करोड़ का सीक्रेट, कहा- 'हमारे देश में लोग टांग खींचते हैं'