विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे पर Ramayana की एडवांस बुकिंग का शंखनाद, धड़ल्ले से बिकीं टिकट्स; रणबीर की फिल्म ने छापे करोड़ों

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:41 PM (IST)

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) की एडवांस बुकिंग दशहरे पर शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन के लिए कितनी टिकट्स बेचीं-

'रामायणम्: पार्ट 1' एडवांस बुकिंग डे 1

'रामायणम्: पार्ट 1' एडवांस बुकिंग डे 1

HighLights

  1. 'रामायण: पार्ट 1' एडवांस बुकिंग डे 1

  2. रणबीर की फिल्म ने बेचीं करोड़ों की टिकट्स

  3. 5 नवंबर को रिलीज होगी एपिक फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश जैसे सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् (Ramayana) 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एपिक फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे से यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है।

रामायण एडवांस बुकिंग डे 1

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायणम्' (Ramayana: Part 1) ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई 1,414 शोज के लिए 29,937 टिकट्स की बिक्री के साथ हुई है।

ramayana (74)

विदेशों में भी हुई जबरदस्त सेल

रामायणम् ने विदेशों में एडवांस टिकट बिक्री के जरिए 1 अमेरिकी डॉलर (लगभग 9.48 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया ट्रैकर्स के अनुसार अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे चार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

1000 है प्रीमियम सीटों की कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा सभी उपलब्ध शो तारीखों के लिए बेचे गए कुल टिकटों को मिलाकर है। खबरों के मुताबिक, मुंबई में शुरुआती शो सुबह 6:45 बजे रखे गए हैं, जिनके टिकट की कीमत 400 से 500 रुपये के बीच है, जबकि प्रीमियम सीटों की कीमत 1,000 रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

ramayana (70)

'रामायण' के बारे में

'रामायणम्' में राम के किरदार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सीता के किरदार में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे, रावण के किरदार में यश नजर आएंगे। रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर।

रामायणम् को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है वहीं इसका निर्देशन 'दंगल' फेम नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में अरूण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

फिल्म हिंदी के साथ-साथ, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म 4000 करोड़ रुपये बजट में बनी है, इसका म्यूजिक ए.आर रहमान और बैकग्राउंड स्कोर हॉन्स जिमर ने तैयार है वहीं गानों के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। 

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर खेला आखिरी दांव, नीम करोली बाबा की कृपा से की रिकॉर्डतोड़ कमाई