विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एआर रहमान को चुनकर गलती की...', Ramayana का 'रावण तांडव' सुनकर नाराज हुए लोग, 'आदिपुरुष' से हो रही तुलना

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:59 PM (IST)

रामायण का रावण तांडव (Ravana Tandav Song) गाना जारी किया गया है जिसे देखने के बाद लोग इसकी तुलना आदिपुरुष से कर रहे हैं।

रावण तांडव सॉन्ग पर लोगों को रिएक्शन

रावण तांडव सॉन्ग पर लोगों को रिएक्शन

HighLights

  1. रामायण से रावण तांडव हुआ जारी

  2. रावण तांडव की आदिपुरुष से तुलना

  3. 5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। ऐसे में पोस्टर हो, टीजर हो, ट्रेलर हो या फिर गाने हों... रामायण (Ramayana) से जुड़ी एक छोटी सी झलक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में, फिल्म से रावण तांडव गाना (Ravana Tandav Song) जारी किया गया।

20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रावण तांडव (Ramayana Ravana Tandav) जारी किया गया। इस तांडव सॉन्ग को एआर रहमान (AR Rehman) ने बनाया है। उन्होंने ही इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, विशाल ददलानी ने इसे आवाज दी है। कुमार विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं।

रिलीज हुआ रामायण का रावण तांडव

जब रामायण का रावण तांडव आया तो यश का तांडव करते हुए दमदार दिखे। शिव प्रतिमा के सामने यश के रावण रूप में तांडव की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसके गाने और म्यूजिक की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग रामायण के रावण तांडव की तुलना आदिपुरुष से कर रहे हैं। साथ ही एआर रहमान को गलत च्वॉइस बता रहे हैं। 

एआर रहमान को बताया गलत च्वॉइस

एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का इतना बुरा हाल कर दिया है, हाहा! फिर से कह रहा हूं, रहमान इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल भी सही चॉइस नहीं थे। उन्होंने श्रद्धा के सबसे शक्तिशाली भजनों में से एक को बस एक साधारण 'ऑरा' बनाने वाली चीज में बदल दिया है। ये 'रा रा रा रावण' क्या है? क्या उन्हें पता भी है कि रावण ने इसे क्यों रचा था?"

 

आदिपुरुष से हुई तुलना

एक और यूजर ने आदिपुरुष से तुलना करते हुए कहा, "भले ही आदिपुरुष कितनी भी खराब क्यों न रही हो, लेकिन अजय-अतुल का संगीत निस्संदेह बेहतरीन था। रामायण की टीम ने एआर रहमान को चुनकर बहुत बड़ी गलती कर दी। अब तक का संगीत बहुत ही साधारण और निराशाजनक है। आदिपुरुष के इस सीन को देखिए और इसकी तुलना हाल ही में रिलीज हुए यश के रावण तांडव से कीजिए। दोनों के बीच का अंतर खुद-ब-खुद साफ नजर आता है।"

 

गाने से ज्यादा यश की परफॉर्मेंस पर ध्यान?

एक ने कहा, "रावण तांडव सॉन्ग से कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आज वाला गाना बुरा था, लेकिन हमें उतना अच्छा नहीं लगा, शायद इसलिए कि हमारी उम्मीदें ज्यादा थीं या क्या। साथ ही हमें लगता है कि यह गाना यश के प्रदर्शन की तारीफ करता है।"

यह भी पढ़ें- Ramayana Advance Collection: टिकट काउंटर खुलते ही क्रेजी हुई ऑडियंस, फिल्म की कमाई उड़ा देगी होश!

यह भी पढ़ें- 'रामायणम्' न पसंद करने पर जेल में...', Ranbir Kapoor की फिल्म पर लेखक ने दिया शॉकिंग बयान; तानाशाही पर मारा ताना