विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामायणम्' न पसंद करने पर जेल में...', Ranbir Kapoor की फिल्म पर लेखक ने दिया शॉकिंग बयान; तानाशाही पर मारा ताना

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:22 AM (IST)

रामायणम् देखने की यश की गुजारिश पर अब शाहिद और अलीगढ़ जैसी फिल्में लिखने वाले राइटर ने निशाना साधा है। उन्होंने तानाशाही की बात करते हुए बहुत शॉकिंग बयानबाजी की।

शाहिद की लेखक ने रामायणम् पार्ट 1 पर की बयानबाजी/फोटो-इंस्टाग्राम

शाहिद की लेखक ने रामायणम् पार्ट 1 पर की बयानबाजी/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. यश के बयान की शाहिद के लेखक ने की आलोचना

  2. क्यों कहा-रामायणम् न देखने पर जेल में डाला जाएगा?

  3. यश ने रामायणम् पार्ट 1 को लेकर किया था आग्रह

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 4000 करोड़ के बजट में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायणम् पार्ट 1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिनों यश ने फैंस से ये गुजारिश की थी कि वह रामायणम् के विजुअल्स में कमियां न निकाले और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म को अपना पूरा समर्थन दें।

रामायणम् (Ramayana Part 1) में रावण का किरदार अदा करने वाले यश की इस टिप्पणी की अब शाहिद और अलीगढ़ जैसी फिल्मों के शानदार डायलॉग लिखने वाले राइटर ने आलोचना करते हुए इसे तानाशाही का संकेत बताया है और बहुत ही शॉकिंग बयान दिया है।

अपूर्वा बोले-'जेल में डाल देंगे तो हैरानी नहीं होगी'

अपूर्वा असरानी ने यश (Actor Yash) के वायरल बयान के बाद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर हमें नई रामायणम् को नापंसद करने, तेल की समस्या के समाधान के लिए थाली न बजाने और मंगलवार को चिकन बर्गर खाने के लिए तिहाड़ जेल में भी डाल दिया जाएगा, तो मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी। शायद सबसे ऊपरी नेता के भाषण के दौरान टीवी बंद करने पर भी ये हो सकता है।"

अपूर्वा ने आगे लिखा, "भारत बहुत ही तेजी के साथ तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। भारत का संविधान मजाक का पात्र बनकर रह गया है। अपनी आवाज उठाए, इससे पहले की एक मजाक और सवाल भी प्रतिशोध बन जाए।" उन्होंने यश के आग्रह को देश की समस्याओं के साथ जोड़कर फिल्म पर निशाना साधने की कोशिश की।

Screenshot 2026-10-21 110520

'छोटी-छोटी गलतियां मत निकालिएगा'-यश

दरअसल, यश ने हैदराबाद में हुए रामायणम् के इवेंट पर फैंस से आग्रह किया था कि वह नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को साथ में मिलकर सपोर्ट करें, ना कि टेक्निकल गलतियां निकाले। अभिनेता ने कहा था, "अगर ऑडियंस इसे पसंद करेगी, तो इसके बारे में बात करेगी। प्लीज इसमें छोटी-छोटी गलतियां न निकाले, VFX और चीजें। ये मौका कई सालों तक दोबारा नहीं आएगा। अगर हम इन जैसे लोगों को खो देते हैं, तो हमें पीछे लौटना पड़ेंगा।"

अभिनेता ने आगे कहा, "इस फिल्म को पूरे खुले दिमाग के साथ देखना। इन्होंने बहुत ही साफ नीयत के साथ फिल्म बनाई है। सभी की आलोचनाओ को समझकर उसे सही करने की कोशिश की है। नितेश हमेशा अपना बेस्ट देते हैं।"

कब सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है रामायणम् पार्ट 1?

रामायणम् पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी मे रणबीर कपूर 'श्री राम', साई पल्लवी 'माता सीता', यश 'लंकापति रावण', सनी देओल 'महाबली हनुमान' के किरदार में होंगे। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, इंद्राणी मुखर्जी, अरूण गोविल जैसे सितारे भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Ramayana की रिलीज से पहले बड़ा धमाका! इस राज्य में टैक्स फ्री हुई रणबीर कपूर की फिल्म, सीएम ने किया एलान

यह भी पढ़ें- Ramayana के मेकर्स ने दशहरे पर दिखाई यश के 'रावण तांडव' की झलक, रोंगटे खड़े कर देगा दशानन का रौद्र अवतार