विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के मेकर्स ने दशहरे पर दिखाई यश के 'रावण तांडव' की झलक, रोंगटे खड़े कर देगा दशानन का रौद्र अवतार

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:05 PM (IST)

दशहरे के मौके पर 'रामायणम्' (Ramayana) के मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश के किरदार रावण के रौद्र रूप की दमदार झलक पेश की है।

'रामायणम्' से यश का 'रावण तांडव' रिलीज

'रामायणम्' से यश का 'रावण तांडव' रिलीज 

HighLights

  1. 'रामायणम्' से यश का 'रावण तांडव' रिलीज 

  2. दशहरे पर मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा

  3. दशानन के रौद्र रूप में दिखे सुपरस्टार यश   

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्: राइज ऑफ अ लेजेंड’ की दुनिया भर में एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ऐसे में आज दशहरे के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से रॉकिंग स्टार यश के रावण अवतार की झलक साझा कर दी है।

दशहरे पर सामने आई रावण के रौद्र रूप की झलक

मेकर्स द्वारा जारी किए गए खास वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से यश (Yash) शक्तिशाली राजा रावण के किरदार में खुद को ढालते हैं। रावण के लुक में उनका दमदार अंदाज, चेहरे के तीखे हाव-भाव और उनका शानदार स्क्रीन प्रेजेंस सबका ध्यान खींच रहा है। मेकर्स द्वारा रिलीज इस वीडियो का नाम हिंदी में ‘राइज ऑफ असुर’ रखा गया है।

रोंगटे खड़े कर देगा 'रावण तांडव'

हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो तांडव भगवान शिव से जुड़ा एक ऐसा दिव्य नृत्य है, जो सृष्टि के निर्माण, पालन और विनाश के चक्र को खुद में लिए हुए है। आपको बता दें कि परम भक्त रावण का नाम भगवान शिव के शिव तांडव स्तोत्र से पारंपरिक रूप से जुड़ा हुआ है।

इस नए यूनिट में यह हर तरह से लार्जर देन लाइफ रावण के लुक में नजर आ रहे हैं। उनका दमदार शरीर, लुक से जुड़ी बारीकी और किरदार में उनकी तरफ से लाई गई इंटेंसिटी इस नई पेशकश को एक अलग लेवल लेकर जा रही है। यह सीक्वेंस इस बात का भी सबूत है कि किरदार को कितने बड़े स्केल पर आकार दिया जा रहा है।

दशहरे के मौके को बनाया खास

दशहरे के पावन मौके पर मेकर्स द्वारा किया गया यह रिवील और भी ज्यादा खास है, क्योंकि यह त्योहार भगवान राम की रावण पर हुई जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस तरह से फिल्म में जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं यश (Yash) महाशक्तिशाली राजा रावण के किरदार में हैं।

रावण के तांडव वाले इस वीडियो का हिंदी में नाम ‘राइज ऑफ असुर’, कन्नड़ में ‘रावण तांडव’ और तमिल व तेलुगु में ‘रावण तांडवम’ रखा गया है। हिंदी वर्जन में विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जबकि ए.आर. अमीन और हीरल विराडिया ने म्यूजिक सुपरविजन की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, तमिल वर्जन में अनिरुद्ध रविचंदर और जी. वी. प्रकाश कुमार ने अपनी आवाज दी है।

रामायणम् के बारे में

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर Ramayana की एडवांस बुकिंग का शंखनाद, धड़ल्ले से बिकीं टिकट्स; रणबीर की फिल्म ने छापे करोड़ों