Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rafta Rafta Trailer: भुवन बाम की शादीशुदा जिंदगी में रिश्तेदार और पड़ोसी बने आफत, देखिए मजेदार ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:00 PM (IST)

    Rafta Rafta Web Series Trailer भुवन बाम का इस साल दूसरा शो है। इससे पहले उनकी सीरीज ताजा खबर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। रफ्ता रफ्ता एक रोमांटिक कॉमेडी शो है जो नवविवाहित कपल की लाइफ को दिखाता है। फोटो- (Show Team PR)

    Hero Image
    Rafta Rafta Web Series Trailer Release Date. (Show Team PR)

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर यू-ट्यूबर भुवन बाम अब एक नयी सीरीज लेकर आये हैं, जिसका शीर्षक है रफ्ता रफ्ता। अमेजन मिनी टीवी पर आ रही सीरीज एक नवविवाहित जोड़े की रोजमर्रा की जिंदगी दिखाती है। सीरीज का निर्माण भुवन और रोहित राज ने किया है, जबकि विशाल गुप्ता निर्देशक हैं। अब्बास दलाल और हुसैन दलाल शो के क्रिएटर्स हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रफ्ता रफ्ता करण और नित्या की कहानी है। नित्या का किरदार सृष्टि गांगुली रिंदानी ने निभाया है। ट्रेलर की शुरुआत करण और नित्या की दिलचस्प मुलाकात और बातचीत से होती है। दृश्यों का सारा ह्यूमर इसी बातचीत और दोनों के बीच छोटी छोटी बातों पर नोकझोंक से आता है।

    अतिथि तुम कब जाओगे जैसी फीलिंग

    शो में कुछ पड़ोसी और रिश्तेदारों की दखलंदाजी भी सिचुएशंस को फनी बनाती है। रफ्ता रफ्ता में राकेश बेदी, अतुल श्रीवास्तव और कामिनी खन्ना भी अपनी मौजूदगी से हंसी का तड़का लगा रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद कुछ दृश्य अजय देवगन की फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे जैसे लगते हैं। खासकर, चाचा के घर पर आने वाले दृश्य फिल्म से प्रेरित नजर आते हैं।

    यह भी पढ़ें: Farzi Kay Kay Menon- शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज में किंगपिन के रोल में दिखेंगे केके मेनन, जारी हुआ फर्स्ट लुक

    निर्माता और बीबी की वाइंस के को-फाउंडर रोहित राज ने कहा कि इस रॉम कॉम से वो लोग जरूर इत्तेफाक रखेंगे, जिन्होंने मुंबई की जिंदगी को करीब से देखा है। रफ्ता रफ्ता 25 जनवरी को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। अमेजन मिनी टीवी पर शो मुफ्त देखा जा सकता है। इसके लिए अमेजन शॉपिंग ऐप पर जाना होगा और फिर वहां मिनी टीवी के टैब पर क्लिक करके मिनी टीवी में एंट्री ली जा सकती है।

    ताजा खबर के बाद 2023 में दूसरा शो

    भुवन बाम ओटीटी का जाना-पहचाना नाम हैं। भुवन अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए कॉमेडी शोज बनाते थे, जिनमें वो सारे किरदार खुद निभाते थे। वहां से शुरू करके भुवन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए शोज बना रहे हैं। 2016-17 में भुवन टीवीएफ के शो बैचलर्स में भी नजर आये थे।

    यह भी पढ़ें: OTT Releases- मिशन मजनू, छतरीवाली, फौदा 4... इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

    2021 में उनका शो ढिंढोरा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो में उन्होंने कई किरदार खुद निभाये थे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही भुवन का शो ताजा खबर 6 जनवरी को स्ट्रीम हुआ था। इस सीरीज में महेश मांजरेकर, श्रिया पिलगांवकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी और शिल्पा शुक्ला अहम किरदारों में दिखायी दिये थे। रफ्ता रफ्ता इस साल भुवन की दूसरी सीरीज है।

    comedy show banner
    comedy show banner