विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दृश्यम 3 से भी ज्यादा 'घुमावदार' निकली OTT की नई सस्पेंस थ्रिलर, IMDb ने भी दी है 7.5 की टॉप रेटिंग

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:14 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म फिलहाल एक ऐसी धांसू सस्पेंस थ्रिलर खूब देखी जा रही है, जिसकी कहानी दृश्यम 3 से ज्यादा घुमावदार है।

ओटीटी की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर

  2. दृश्यम 3 से भी रोचक कहानी

  3. इस प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सस्पेंस थ्रिलर जॉनर सिनेमा जगत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला जॉनर है। मौजूदा समय में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की दृश्यम 3 भी इसी थीम की फिल्म है और अपार सफलता हासिल कर रही है। 

इस बीच ओटीटी पर भी हाल ही में एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी सारे अनुमानों को गलत साबित करती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

ओटीटी पर आई मस्ट वॉच सस्पेंस थ्रिलर

इस लेख में जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, वह दरअसल मलयालम सिनेमा से नाता रखती है। इस मूवी को बीते 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस सस्पेंस थ्रिलर ने ठीकठाक प्रदर्शन करके दिखाया था और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये धमाल मचा रही है। दरअसल इस फिल्म का नाम प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्क (Pradhama Drishtya Kuttakkar) है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आकर नंबर-1 बन गई स्पोर्ट्स ड्रामा, परिणीति चोपड़ा की फिल्म से छीना 'ट्रेंडिंग टॉपर' का ताज

pradhama drishtiya kuttakkar ott release (2)

जी हां पिछले हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्क को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और ओटीटी पर आते ही ये जनता की फेवरेट बन गई है। फिल्म कहानी इतनी अधिक रोचक और सस्पेंस से भरपूर है, जिसे देखकर आप अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 को भी भूल जाओगे। 

pradhama drishtiya kuttakkar ott release

बात की जाए प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्क की कहानी की तरफ तो ये मूवी एक लेडी पुलिस कॉन्स्टेबल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति की मौत के बाद उसकी पुलिस की नौकरी के लिए विभाग में शामिल होती है। 2 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म में पुलिस की वर्दी के पीछे ऐसे गहरे राज को दर्शाया गया है, जो अब तक सिनेमा में कभी नहीं देखा गया है।

एक मर्डर मिस्ट्री और आरोपी पुलिस की माथापच्ची को लेकर प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्क को बनाया गया है, जो इसे एक परफेक्ट क्राइम थ्रिलर बनाता है। फिल्म में मलयालम सिनेमा के मशहूर कलाकार पार्वती थिरुवोथु, मैथ्यू थॉमस, उन्नीमाया प्रसाद और सिद्धार्थ भरथन जैसे कई सेलेब्स ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है। 

आईएमडीबी से मिली 7.5 की रेटिंग

प्रधामा दृष्टिया कुट्टक्क के धांसू कंटेंट और लोकप्रियता का अंदाजा इस बात भी लगाया जा सकता है कि क्योंकि आईएमडीबी की तरफ से इस फिल्म को 7.5/10 की धमाकेदार आईएमडीबी रेटिंग मिली है। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: चल गया पता, ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर?