OTT पर कब्जा जमाने आ रही है टाइम-लूप कॉमेडी, रोमांच और रहस्य से भरपूर थ्रिलर घुमा देगी दिमाग
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई टाइम-लूप कॉमेडी फिल्म आने वाली है, जिसकी कहानी काफी रोचक है।
-1791694994094_m.webp)
टाइम-लूप कॉमेडी फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर आएगी ये नई फिल्म
टाइम-लूप कॉमेडी है मूवी का जॉनर
इसप प्लेटफॉर्म पर की जाएगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में देखा जा रहा है कि सिनेमा जगत में टाइम लूप फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ गया है। साउथ सिनेमा की संभवम अध्यायम ओन्नु और बॉलीवुड की भूल चूक माफ जैसी मूवीज के बाद अब एक और फिल्म आ गई है, जिसकी कहानी समय के बंधन में घूमती रहती है।
बीते महीन के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का पता चल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोमांच और रहस्यों से भरपूर कहानी वाली वह फिल्म कौन सी है।
ओटीटी पर आएगी ये टाइम-लूप कॉमेडी
अक्सर देखा जाता है कि टाइम ट्रैवल और लूप वाली फिल्म सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर काफी पसंद की जाती हैं। मलयालम सिनेमा ने इस तरह की फिल्मों का निर्माण करने में महारथ हासिल कर रखा है कि संभवम अध्यायम ओन्नु जैसी टाइम-लूप वाली धांसू वेब सीरीज के बाद अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री धूमकेतु (Dhoomakethu) नाम की फिल्म लेकर आई है।
यह भी पढ़ें- 'यूपी वाली लइकी' ने हिला दिया पूरा बिहार... नए भोजपुरी गाने ने YouTube पर उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया देसी गीत

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक धूमकेतु की ओटीटी रिलीज के लिए तैयारी मेकर्स की तरफ से कर ली गई हैं, जिसके आधार पर आने वाले 23 अक्टूबर को इस टाइम-लूप कॉमेडी मूवी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
बीते 25 सितंबर को धूमकेतु को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, कमर्शियल तौर पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ओटीटी पर इसकी किस्मत बदल सकती है।

इस खबर के सामने आने के बाद धूमकेतु को देखने वालों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। बेशक ये फिल्म बड़े पर्दे पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं, लेकिन इस बात में कोई दोहराए नहीं हैं कि ओटीटी पर साउथ मूवीज और सीरीज को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है। ऐसे में धूमकेतु के ओटीटी पर सफलता पाने के चासेंस काफी अधिक हैं।
क्या है धूमकेतु की कहानी?
मलयालम फिल्म धूमकेतु की कहानी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी के सुहागरात के दिन एक हत्या कर दी जाती है और उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया जाता है। इसके बाद वह व्यक्ति हर रोज शादी वाले दिन ही खुद को बेड सोया पाता है और वही सब काम दोहराता है, जो उसने मरने से पहले किए थे। इसके पीछे एक बड़ा ट्विस्ट छिपा है, जो आपको धूमकेतु को देखने के बाद ही पता चलेगा।
