विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही क्राइम थ्रिलर ने जमाया कब्जा, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही 1 घंटे 56 मिनट की फिल्म

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

OTT पर आते ही एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ने कब्जा जमा लिया है। यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही क्राइम थ्रिलर

  2. आते ही टॉप 10 में जमाया कब्जा

  3. जबरदस्त है फिल्म की कहानी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्राइम थ्रिलर फिल्मों का एक अलग ही क्रेज है और अगर इन्वेस्टिगेटिव जॉनर हो तो यह कहानी से बांधे रखने का काम करती है। एक ऐसी ही फिल्म ने ओटीटी पर इस हफ्ते दस्तक दी है और आते ही इसने टॉप 10 में जगह बना ली है।

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्म

ओटीटी पर आते ही इस क्राइम थ्रिलर ने टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। 9अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म इस वक्त नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म का नाम है रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) जिसमें परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया है।

Live (3)

यह भी पढ़ें- चार यार, एक चोरी और फुल ड्रामा... Prime Video पर धमाल मचाने आ रही 8 एपिसोड की सीरीज, कब होगी रिलीज?

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में उन्होंने एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट संध्या यादव का किरदार निभाया है और देवेन भोजानी ने एक अहम रोल प्ले किया है। यह फिल्म मुंबई के एक न्यूज चैनल में काम करने वाली पत्रकार संध्या यादव और उनके कैमरामैन विनोद शर्मा की कहानी है।

Live (7)

महाराष्ट्र में एक पुल गिरने की घटना, जिसमें स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी, की जांच के दौरान उन्हें ऐसे सबूत मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि अवैध रेत खनन ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया था। इसके बाद संध्या अपने कैमरामेन के साथ इस अपराध की गहरी जांच में जुट जाती है।

Live (6)

लेकिन यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता क्योंकि इसके पीछे कई बड़ी ताकतें होती हैं जो इसके लिए किसी की जान भी ले सकती है।

Live (5)

फिल्म के बारे में

'रिपोर्टिंग लाइव' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी त्रिपाठी और मिहिर जाधव ने लिखी है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और देवेन भोजानी के साथ-साथ अमोल पालेकर, शेखर सुमन, आदिल हुसैन और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- किस्मत का मारा, दूल्हा बेचारा... Netflix पर आते ही छा गई 6 एपिसोड की नई कॉमेडी सीरीज