Netflix पर आकर नंबर-1 बन गई स्पोर्ट्स ड्रामा, परिणीति चोपड़ा की फिल्म से छीना 'ट्रेंडिंग टॉपर' का ताज
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई फिल्म को रिलीज किया गया है, जो अब ट्रेंडिंग में टॉपर बन गई है।
-1791718854847_m.webp)
नेटफ्लिक्स की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा
आते ही ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी ये फिल्म
आईएमडीबी से मिली शानदार रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीकेंड की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक और नई फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को भरपूर मनोंरजन कर रही है, उसका जॉनर स्पोर्ट्स ड्रामा है और वह ओटीटी पर आते ही वह नंबर-1 बन गई है।
ट्रेंडिंग में टॉपर बनने के मामले में इस फिल्म ने बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लेटेस्ट नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म
जिस फिल्म की इस लेख में बात की जा रही है, उसे क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सुपरहिट रही और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आकर भी नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। दरअसल यहां बात तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मूवी मंदादी (Mandaadi) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- OTT पर कब्जा जमाने आ रही है टाइम-लूप कॉमेडी, रोमांच और रहस्य से भरपूर थ्रिलर घुमा देगी दिमाग

जी हां साउथ फिल्म अभिनेता सूरी स्टारर मंदादी को बीते 8 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और तब से लेकर अब तक ये मूवी ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अपनी शानदार कहानी के दम पर मंदादी फिलहाल मस्ट वॉच बन गई और फैंस इसे नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देख रहे हैं।
-1791719725037.webp)
बात की जाए सूरी की मंदादी फिल्म की कहानी के बारे में तो ये दो दोस्ती की दुश्मनी की कहानी है, जो बाद में वोट रेसिंग के गेम तक जा पहुंचती है। कैसे दो जिगरी दोस्त दुश्मन बन जाते हैं और फिर एक खेल के जरिए अपनी-अपनी किस्मत का फैसला करते हैं, उसका फुल ऑन रोमांच आपको नेटफ्लिक्स पर आई मंदादी में देखने को मिलेगा।
आईएमडीबी से मिली धांसू रेटिंग
2 घंटे 32 मिनट की कहानी वाली मंदादी की लोकप्रियता और सफलता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के माध्मय से आसानी से लगा सकते हैं। सूरी की इस मूवी को आईएमडीबी ने 8.5/10 की बेहतरीन रेटिंग दी है, जो ये बताने के लिए काफी है मंदादी एक मस्ट वॉच मूवी है। बता दें कि 10 सितंबर 2026 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
