Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
OTT प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
-1791202768973_m.webp)
ओटीटी पर इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज होगा?
HighLights
ओटीटी पर इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज होगा?
नेटफ्लिक्स - प्राइम वीडियो पर लगेगा मनोरंजन का मेला
इस हफ्ते नहीं होगी बिल्कुल भी बोरियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम ड्रामा से लेकर रोमांटिक फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, जी5 पर मनोरंजन का मेला लगने वाला है। यहां देखें अपकमिंग वीक में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट-
रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live)
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर 'रिपोर्टिंग लाइव' एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म है, जिसमें परिणीति एक महत्वाकांक्षी युवा पत्रकार और देवेन भोजानी उनके अनुभवी कैमरामैन की भूमिका में हैं। वे दोनों मिलकर एक ताकतवर सिंडिकेट द्वारा चलाए जा रहे खतरनाक और गैर-कानूनी रेत-खनन रैकेट का पर्दाफाश करते हैं। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
-1791202850400.webp)
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT: थिएटर्स के बाद OTT पर विजय सलगांवकर लड़ेंगे परिवार के लिए आखिरी लड़ाई, कब और कहां देखें फिल्म?
एनिमल्स (Animals)
बेन एफ्लेक इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बॉल का किरदार निभाने वाले हैं। वह अपनी पत्नी एबिगेल (केरी वाशिंगटन) के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब फिरौती के लिए उनके छोटे बेटे का अचानक अपहरण कर लिया जाता है। यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
-1791202871039.webp)
कैरी (Carrie)
इसकी कहानी कैरी व्हाइट (समर एच. हॉवेल) के बारे में है, जो एक ऐसी टीनएजर है जिसे दुनिया-दारी से दूर रखा गया है और जो थोड़ी अजीब है। उसकी मां, मार्गरेट व्हाइट (सामंथा स्लोयन), उस पर बहुत ज्यादा कंट्रोल रखती हैं और उन्होंने उसे घर पर ही सख्ती से पढ़ाया-लिखाया है और समाज से दूर रखा है। यह 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने जा रही है।
-1791202891050.webp)
पति पत्नी और पंगा सीजन 2 (Pati Patni Aur Panga 2)
यह सेलिब्रिटी कपल्स का एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें इन कपल को मजेदार चैलेंजेस, टास्क और अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बातचीत के जरिए अपनी केमिस्ट्री, तालमेल और असल जिंदगी की समझ के टेस्ट से गुजरना होता है। यह शो 10 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगा।
-1791202909261.webp)
मंदाडी (Mandaadi)
यह एक तमिल स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है जो तमिलनाडु पर आधारित है। कहानी दक्षिण भारत की पारंपरिक और रोमांचक सेलबोट-रेसिंग की प्रतियोगिता के इर्द-गिर्द घूमती है। जो चेन्नई से लौटे पूर्व रेसर मुथुकाली (सूरि) और उसके प्रतिद्वंद्वी साट्टापुली (सुहास) के बीच फिर से शुरू हो जाती है। यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
-1791202928360.webp)
100 डेज ऑफ डिसेप्शन (100 Days Of Deception)
साउथ कोरिया की यह ऐतिहासिक स्पाई-रोमांस सीरीज 1932 में जापानी शासन के दौरान ग्योंगसोंग में सेट है। ली गा-क्योंग नाम की एक जेबकतरी, 100 दिन के जासूसी मिशन के लिए जापानी गवर्नर-जनरल के दफ्तर में एक इंटरप्रेटर के तौर पर अंडरकवर काम करती है। वहां उसकी मुलाकात किम ताए-वोंग नाम के एक बड़े इंटरप्रेटर से होती है। यह सीरीज 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
-1791202948358.webp)
आवारापन 2 (Awarapan 2)
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसके 9 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
-1791202971724.webp)
