विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Panchayat 5 Trailer: फुलेरा में आई नई सत्ता, बनराकस ने सचिव जी को किया टॉर्चर; रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:07 PM (IST)

Panchayat Season 5 Trailer: ओटीटी की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

पंचायत 5 ट्रेलर हुआ रिलीज (फोटो क्रेडिट- X)

पंचायत 5 ट्रेलर हुआ रिलीज (फोटो क्रेडिट- X)

HighLights

  1. रिलीज हुआ पंचायत 5 का लेटेस्ट ट्रेलर

  2. बनराकस के हाथों में फुलेरा की कमान

  3. ओटीटी पर इस दिन आएगा पंचायत सीजन 5

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़े ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत सीजन 5 का आधिकारिक ट्रेलर (Panchayat 5 Trailer) जारी किया।

सत्ता की नई कुर्सी और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीजन में एक बार फिर लौट आई है। इस बार दर्शकों को भावनाओं, दिल छू लेने वाले पलों और ग्रामीण भारत की बेबाक और अनोखी झलक का भरपूर मेल देखने को मिलेगा। आइए एक नजर पंचायत 5 के इस लेटेस्ट ट्रेलर पर डालते हैं-

कैसा है पंचायत 5 का ट्रेलर?

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिव जी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें- फुलेरा को अमेरिका बनाएंगे 'बनराकस'? Panchayat 5 के ट्रेलर रिलीज से पहले 'नए प्रधान' ने दिया सरप्राइज

इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है। क्या सचिव जी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

PANCHAYAT5

इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इस सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, जबकि इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं।

कब रिलीज होगी पंचायत 5?

वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस सीरीज के नए सीजन के लिए काफी बढ़ गई है। गौर किया जाए पंचायत 5 की रिलीज डेट की तरफ तो 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

यह भी पढ़ें- Panchayat 5 OTT: फुलेरा में बदलेगा 'सत्ता का खेल', आ गई पंचायत 5 की रिलीज डेट; कब और कहां देखें सीरीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।