Ramayana के हो गए हैं मुरीद तो OTT पर देख डालिए ये 5 धांसू माइथोलॉजिकल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कर चुके हैं राज
रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) के बीच अगर आप कोई माथोलॉजिकल फिल्में देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर मौजूद 5 माइथो फिल्मों की लिस्ट देखिए...

ओटीटी पर मौजूद पांच माथोलॉजिकल फिल्में।
HighLights
माइथोलॉजिकल फिल्मों की आई बाढ़
ओटीटी पर मस्ट वॉच हैं 5 माइथो फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर भी रहा था दबदबा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में इस वक्त पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) की चर्चा है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाई और माता सीता का किरदार साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने निभाया है, जबकि रावण के रोल में यश (Yash) नजर आ रहे हैं।
ग्लोबल स्केल पर बनी रामायणम् को VFX-कास्टिंग और निर्देशन के लिए खूब तारीफ मिल रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी सराहा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तारीफ मिल रही है। यह मात्र 8 दिन में 1000 करोड़ के पार कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
रामायणम् के बज के बीच अगर आप भारतीय परंपराओं को और करीब से जानना चाहते हैं और पौराणिक फिल्में देखने की सोच रहे हैं तो ओटीटी पर कई भारतीय पौराणिक फिल्में मौजूद हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिनकी सफलता का अनुमान भी किसी ने नहीं लगाया था।
यहां देखिए टॉप 5 माइथोलॉजिकल फिल्में जो आप ओटीटी पर देख सकते हैं...
कांतारा (Kantara)
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और स्टारर कन्नड़ फिल्म कांतारा लोक कथाओं, स्थानीय पौराणिक मान्यताओं और प्रकृति व इंसान के बीच के संघर्ष को बहुत ही बेहतरीन ढंग से दिखाती है। यह फिल्म कर्नाटक की पारंपरिक 'भूत कोला' अनुष्ठान प्रथाओं को दिखाने के साथ-साथ भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह और पंजुरली देवता की कहानी से जुड़ी है।

कांतारा और कांतारा पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद है।
आदिपुरुष (Adipurush)
रामायणम् से पहले रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष आई थी। फिल्म में राघव (राम) की भूमिका में प्रभास, जानकी (सीता) के रोल में कृति सेनन और लंकेश (रावण) के रोल में सैफ अली खान नजर आए थे। फिल्म में पौराणिक कहानी को मॉडर्न तरीके से पेश करने की कोशिश की गई थी। यह राम और रावण के बीच के युद्ध पर केंद्रित फिल्म थी।

ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक थी, लेकिन जब यह सिनेमाघरों में आई तो भारी आलोचना झेलनी पड़ी। फिल्म की कास्टिंग, सीन्स और डायलॉग्स के चलते बवाल मचा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप रही। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है।
ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)
आधुनिक समय पर आधारित यह फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म काफी हद तक हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में एक युवक (रणबीर कपूर) की कहानी है, जिसे पता चलता है कि उसके पास 'पायरोकाइनेसिस' (अग्नि पर नियंत्रण करने की शक्ति) है। वह एक ऐसे गुप्त समूह का हिस्सा बन जाता है, जिसका काम प्राचीन और शक्तिशाली पौराणिक अस्त्रों की रक्षा करना है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा फिल्म में नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी देख सकते हैं।
हनुमान अंश (Hanuman Ansh)
नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश, एक ऐसे बाबा पर बनी है जिन्हें हनुमान का अंश माना जाता है। यह फिल्म शुरुआती हफ्तों में ऑडियंस का ध्यान नहीं खींच पाई थी। मगर बाद में पॉजिटिव माउथ ऑफ वर्ड्स ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। 1.8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का कारोबार 453 करोड़ रुपये के करीब है।

विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान अंश से अपना निर्देशन करियर शुरू किया। नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर आ रही है।
कृष्णावतारम (Krishnavataram)
श्रीकृष्ण की लीला पर कई टीवी शोज बने हैं, लेकिन 7 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कृष्णावतारम उनसे अलग थी। इसमें राधा से जुदाई के बाद श्रीकृष्णा की आगे की कहानी दिखाई गई जिसमें सत्यभामा और रुक्मिणी की कहानी भी है। यह फिल्म द्वारका में भगवान कृष्ण के जीवन पर केंद्रित है।
![]()
कृष्णावतारम एक सरप्राइज हिट रही थी। फिल्म में नए सितारे सिद्धार्थ गुप्ता (श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर), संस्कृति जयना (सत्यभामा), सुष्मिता भट्ट (राधा) और निवाशियनी कृष्णन (रुक्मिणी) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर ज्यादा बज नहीं रहा, लेकिन बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई। हालांकि, यह फिल्म अभी तक ओटीटी पर नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।