विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26/11 अटैक पर बनी फिल्म 13 साल बाद भी दहला देती है दिल, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में गूंजी थी कहानी; OTT पर मौजूद?

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:42 PM (IST)

साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले पर वैसे तो कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 13 साल पहले एक ऐसी मूवी रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी आज भी लोगों की रूह कंपा देती है। आप इसे किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, पढ़ें हर डिटेल। 

26/11 अटैक पर बनी फिल्म OTT पर है उपलब्ध/ फोटो- इंस्टाग्राम

26/11 अटैक पर बनी फिल्म OTT पर है उपलब्ध/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 13 साल पहले आई थी 26/11 हमले पर बनी बेस्ट फिल्म

  2. रिलीज से पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुई थी स्क्रीनिंग

  3. 3 OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है राम गोपाल वर्मा की मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 26/11/2008 ये वो तारीख है, जब पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी और बम धमाके किए। इस हमले में कई लोग जख्मी हुए और कईयों की जान गई। इस घटना को 18 साल बीत गए हैं और भारत उस बुरे सपने से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उस घटना के निशान कभी भी पूरी तरह से नहीं मिट सके। 

पूरे देश को झकझोर कर रखने वाले मुंबई अटैक पर वैसे तो कई फिल्में बनी हैं, लेकिन 13 साल पहले 26/11 हमले पर ऐसी मूवी आई थी, जो आज भी अगर कोई देखता है, तो उसका दिल दहल जाता है। कौन सी है वो फिल्म और किस OTT प्लेटफॉर्म पर है आप उसे देख सकते हैं और क्या है उसकी कहानी, पढ़ें हर डिटेल। 

26/11 हमले पर बनी इस मूवी की बर्लिन में हुई थी स्क्रीनिंग

26/11 हमले पर बनी जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसकी स्क्रीनिंग मूवी की रिलीज से पहले 63वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, जहां 2008 में मुंबई पर हुए हमले की कहानी देख लोग कांप गए थे। जिस सच्चाई से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' बनाई थी, उसकी विदेशी ऑडियंस तारीफ करते नहीं थके थे।

फिल्म की कहानी में 26 नवंबर 2008 की वह भयावह रात दिखाई गई थी, जहां पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते से मुंबई में घुसे थे। उन्होंने मुंबई के प्रमुख स्थानों 'छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल', 'कामा हॉस्पिटल', 'ताज महल पैलेस', 'ओबेरॉय ट्राइडेंट' सहित कई जगहों पर हमला किया।

Untitled Design - 2026-11-26T182123.537

मूवी की मुख्य कहानी जिंदा पकड़े गए अकेले पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब और मुंबई पुलिस के तत्कालीन ज्वांइट कमिश्नर ऑफ पुलिस राकेश मारिया के बीच चली पूछताछ पर है। फिल्म में पुलिस और सुरक्षा बलों की बहादुरी, शहीद सहायक उप-निरीक्षक तुकाराम ओंबले द्वारा कसाब को जिंदा पकड़ने के साहस और अंत में कसाब को सुनाई गई फांसी की सजा तक के पूरे घटनाक्रम को बेहद असली तरीके से दिखाया गया है।

26/11 अटैक पर बनी फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

26/11 अटैक पर बनी फिल्म में नाना पाटेकर ने जहां 'ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस' का किरदार अदा किया था, तो वहीं संजीव जायसवाल 'अजमल कसाब' बने थे। आपको बता दें कि अजमल कसाब के रोल के लिए राम गोपाल वर्मा ने करीबन 500 लोगों का ऑडिशन लिया था, जिसमें संजीव सिलेक्ट हुए थे। इन दोनों के अलावा फिल्म में अतुल कुलकर्णी, साद ओरहान, जितेंद्र जोशी, रवि काले जैसे सितारे नजर आए थे।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

अगर आपने अभी तक 'द अटैक ऑफ 26/11 नहीं देखी है, तो इसे आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar), अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video), एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी मूवी को आईएमडीबी ने 7 की रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की वजह का हुआ खुलासा; CAD से पीड़ित थे एक्टर

यह भी पढ़ें- Shah Rukh के करियर की शुरुआत में मसीहा बने थे नाना पाटेकर, 'किंग खान' को जेल से निकाला था बाहर; दिलचस्प है किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।