विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्यप्रदेश से Nana Patekar का था अटूट रिश्ता, आखिरी फिल्म की इन 3 लोकेशन पर की शूटिंग; ये जगह थी सबसे फेवरेट

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

नाना पाटेकर का मध्यप्रदेश से एक खास लगाव था। उन्होंने यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग की। एमपी में एक ...और पढ़ें

मध्यप्रदेश से नाना पाटेकर का था खास लगाव/ फोटो-इंस्टाग्राम

मध्यप्रदेश से नाना पाटेकर का था खास लगाव/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नाना पाटेकर ने मध्यप्रदेश में शूट की आखिरी फिल्म

  2. अभिनेता का इस राज्य से था एक अलग लगाव

  3. एमपी में ये जगह नाना पाटेकर की थी सबसे फेवरेट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जब भी कोई एक्टर किसी शहर में एक से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग कर लेता है, तो उसका उस जगह से अलग सा जुड़ाव हो जाता है। कुछ ऐसा ही लगाव दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का मध्यप्रदेश से था। जहां उन्होंने एमपी के अलग-अलग शहरों में शूटिंग की। इत्तेफाक से नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में ही हुई।

आखिरी बार नाना पाटेकर ने मध्यप्रदेश में की शूटिंग

दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस से नाना पाटेकर ने हर उम्र के दर्शकों को अपना जबरा फैन बनाया है। उनके मुंह से निकले डायलॉग और एक्टर के स्टाइल को आज की जनरेशन भी कॉपी करती है। नाना पाटेकर ने कई राज्यों में अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग की है, लेकिन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के साथ उनका एसोसिएशन काफी पुराना और लंबा रहा है।

इत्तेफाक की बात ये है कि नाना पाटेकर (Nana Patekar Death) की आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग भी यही हुई है, जो उनके करियर की आखिरी फिल्म है। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म शक्ति शालिनी के काफी हिस्सों की शूटिंग ग्वालियर, दतिया और मुरैना में हुई है। नाना इस साल मई के महीने में मध्यप्रदेश आए थे और उन्होंने शक्ति शालिनी फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी।

Untitled design - 2026-10-09T160017.035

'नाना को मध्यप्रदेश था बहुत पसंद'

टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत के दौरान MP टूरिज्म बोर्ड के डिप्टी राम कुमार तिवारी ने कहा, "शक्ति शालिनी की 25 से 25 दिनों की शूटिंग मध्यप्रदेश में ही हुई है। नाना पाटेकर को एमपी बहुत ही ज्यादा पसंद था।" उन्होंने बातचीत में ये भी बताया ग्वालियर, दतिया और मुरैना जैसी जगहों को मेकर्स ने इसलिए चुना, क्योंकि उनका कहानी से गहरा संबंध है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

राजनीति की शूटिंग के लिए भोपाल आए थे नाना पाटेकर

शक्ति शालिनी से पहले नाना पाटेकर ने प्रकाश झा की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग भोपाल में की थी, जिसमें उनकी अहम भूमिका थी। मध्यप्रदेश से उनका जुड़ाव 1990 से रहा है, जब वह नर्मदापुर जिले के मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी में शूटिंग के लिए आए थे। उन्होंने यहां पर फिल्म 'थोड़ा सा रूमानी हो जाए'की शूटिंग की थी, जिसका निर्देशन अमोल पालेकर ने किया था।

Untitled design - 2026-10-09T160317.262

हालांकि, अपनी पसंदीदा जगह पर लौटने के लिए उन्हें एक दशक का इंतजार करना पड़ा। साल 2000 में वह अपनी फिल्म तरकीब की शूटिंग के लिए हिल स्टेशन लौटें और उन्होंने फेवरेट जगह पर शूटिंग की। उनकी फिल्मों ने पंचमढ़ी को हिंदी सिनेमा के लिए एक खास लोकेशन के तौर पर स्थापित करने में मदद की। मध्यप्रदेश नाना पाटेकर की फिल्मों के मायने से एक्टर के लिए काफी लकी रहा, क्योंकि उन्होंने यहां पर जितनी भी फिल्मों की शूटिंग की, वह सभी हिट हुईं।

8 अक्टूबर को हुआ नाना पाटेकर का निधन

बीते दिन गुरुवार को जब नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आई थी, तो हर कोई हैरान रह गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट था। अभिनेता के निधन के बाद अनिल कपूर से लेकर हेलन सहित कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- कारगिल की बर्फ से महाराष्ट्र के खेतों तक, क्या आपको पता है Nana Patekar की जिंदगी से जुड़ी ये बातें?

यह भी पढ़ें- 'कहा था अकेले मत रहो...', Nana Patekar को अनिल शर्मा ने दी थी सलाह, निधन से सदमे में डायरेक्टर