विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur 2 Release Date: ख़त्म हुआ इंतज़ार, इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर 2'

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2020 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 08:53 AM (IST)

Mirzapur 2 Release Date अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ मिर्जापुर का दूसरा सीज़न आने को तैयार है। प्लेटफॉर्म ने इसके रिलीज़ डेट के बारे में घोषणा कर दी है।

Mirzapur 2 Release Date: ख़त्म हुआ इंतज़ार, इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर 2'
Mirzapur 2 Release Date: ख़त्म हुआ इंतज़ार, इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर 2'

नई दिल्ली, जेएनएन। Mirzapur 2 Release Date: अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 की रिलीज़ डेट सामने आ गई है। अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक टीज़र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि 'मिर्ज़ापुर 2' 23 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है। एक बार फिर लोगों को कालीन भइया का खौफ़ देखने को मिलने वाला है।

गूड्डू पंडित को चाहिए बदला

अमेज़न प्राइम वीडियो ने डेट की घोषणा के साथ टीज़र भी जारी किया। इसमें गूड्डू पंडित का नरेशन हैं। वह कहते हैं- दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं। एक ज़िंदा और एक मुर्दा और तीसरे होते हैं घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें ज़िंदा छोड़ दिए। गलती किए।' इसके साथ ही फैंस को मिर्ज़ापुर की टोन भी सुनने को मिलती है।

हाल ही में जारी किया था फैन वाला टीज़र

कुछ दिनों पहले इस बात का अहसास हो गया था कि जल्द मिर्ज़ापुर 2 की रिलीज  डेट के बारे में घोषणा कर दी जाएगी। दरअसल, विजय राज की आवाज़ में एक टीज़र जारी किया गया था। इसकी शुरुआत में अली फज़ल के किरदार गूड्डू पंडित का बैक लुक नज़र आया था। वह झुक कर चलते नज़र आ रहे थे। इस वीडियो के आखिरी में विजय राज कहते हैं- 'जल्द मिलेंगे... बहुत हुआ इंतज़ार'। इसके एक दिन बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करवाया, जिसमें फैंस से आखिरी बार सवाल पूछने को कहा गया।  कुछ समय बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने बताया कि 24 अगस्त को मिर्ज़ापुर 2 की रिलीज़ डेट के बारे में बता दिया जाएगा। 

लीड रोल में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल

अमेज़न प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल लीड रोल में हैं। पिछले सीज़न में पंकज त्रिपाठी ने अपने कालीन भइया के किरदार से सबका दिल जीत लिया था। वहीं, अली फज़ल गूड्डू पंडित के किरदार में नज़र आए। मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा, बीना त्रिपाठी का किरदार रशिका दुग्गल और गोलू गुप्ता का किरदार श्वेत्रा त्रिपाठी निभा चुकी हैं।

इसे भी पढ़िए- Mirzapur Season 2: रिलीज़ से पहले इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ 'मिर्ज़ापुर', बना रहा है 'जबरदस्त भौकाल'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।