विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur Season 2: रिलीज़ से पहले इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ 'मिर्ज़ापुर', बना रहा है 'जबरदस्त भौकाल'

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2020 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 12:27 PM (IST)

Mirzapur Season 2 मिर्ज़ापुर 2 जल्द ही रिलीज़ होने वाल है। हालांकि इससे पहले यह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भौकाल बनाना शुरू कर दिया है।

Mirzapur Season 2: रिलीज़ से पहले इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ 'मिर्ज़ापुर', बना रहा है 'जबरदस्त भौकाल'
Mirzapur Season 2: रिलीज़ से पहले इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुआ 'मिर्ज़ापुर', बना रहा है 'जबरदस्त भौकाल'

नई दिल्ली, जेएनएन। Mirzapur 2: अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर का दूसरा सीज़न जल्द आने वाला है। इसको लेकर आज यानी 24 अगस्त को अमेज़न उस तारीख की घोषणा करेगा, जिस दिन यह सीरीज़ स्ट्रीम होगी। ट्रेलर, डेट और रिलीज़ से पहले मिर्ज़ापुर इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो गया है। ना सिर्फ सक्रिय हुआ है, बल्कि भौकाल बनाने में लगा है। 

दरअसल, अमेज़न प्राइम वीडियो से इतर मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ की लोकप्रियता को देखते हुए इसका अपना सोशल मीडिया अकाउंट है। हालांकि, यह अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय था। अब जब मिर्ज़ापुर वापसी को तैयार है, तब यह अकाउंट पर सक्रिय हो गया है। हाल ही में इस पर कई टीज़र जारी किए गए हैं। एक ऐसा टीज़र भी जारी किया गया है, जिसमें हिंट दिया गया है कि त्रिपाठी निवास में कुर्सी की जंग होने वाली है। वहीं, कुछ पॉपुलर शोज़ के किरदारों को जोड़कर भी भौकाल बनाने की कोशिश जारी है। इसमें अमेज़न प्राइम की इस साल की फेमस वेब सीरीज़ पाताल लोक के किरदार हाथी राम, ब्रीद इन टू शैडो के किरदार और हॉस्टल डेज़ के किरदारों को इस्तेमाल किया गया है। हाथी राम ने डेट को लेकर है- 'ये मैंने वाट्सअप पढ़ था।'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

aao kabhi tripathi niwas pe 🤗 @primevideoin #MS2W

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur) on

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kaleen bhaiyya ka adesh hai, release date pata karo. 24 ghanto me Prime Video ke YouTube par @primevideoin #Mirzapur2

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur) on

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

18 ghante hai Mirzapur ki release date pata karne, kar lo jo kar sakte ho. @primevideoin #Mirzapur2

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur) on

आज आएगी रिलीज़ डेट की जानकारी

लंबे समय से मिर्ज़ापुर के फैंस यह सवाल पूछ रहे थे कि मिर्ज़ापुर का दूसरा सीज़न कब आएगा? अब अमेज़न प्राइम वीडियो आखिरकार इस सवाल का जवाब देने जा रहा है। आज यानी 24 अगस्त को इस बात की घोषणा यूट्यूब पर 12 बजे किया जाएगा। हो सकता है कि मिर्ज़ापुर के ट्रेलर जारी कर दिया जाए। ये भी हो सकता है कि रिलीज़ डेट के साथ फर्स्ट लुक जारी किया जाए। 

इसे भी पढ़िए- Mirzapur 2 Release Date: ख़त्म हुआ इंतज़ार, इस दिन अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर 2'

पंकज त्रिपाठी और अली फज़ल की अदावत

मिर्ज़ापुर की कहानी कालीन भइया नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। कालीन भइया अपने आपको किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर समझते हैं और एक किस्म के बाहुबली हैं। कालीन भइया का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। कालीन भइया को नए सीज़न में चुनौती गूड्डू पंडित से मिलने वाली हैं। क्योंकि कालीन भइया के बेटे मुन्ना भइया ने गूड्डू पंडित के प्रेमिका और भाई को मौत के घाट उतार दिया है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी के अलावा दिव्येंदु शर्मा, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलेंग, शीबा चड्ढा और रशिका दुग्गल अहम किरदार में हैं। 

Photo Credit- Mirzapur

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।