विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Love Scam Aur Dhokha: ओटीटी पर दिखेगी 200 करोड़ के महाठग की कहानी, कब और कहां स्ट्रीम होगी डॉक्यूमेंट्री सीरीज?

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

Love scam Aur Dhokha OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब आपको 200 करोड़ के महाठग सुकेश चंद्रशेखर के क्राइम की कहानी देखने को मिलेगी। 

लव स्कैम और धोखा डॉक्यूमेंट्री सीरीज (फोटो क्रेडिट-

लव स्कैम और धोखा डॉक्यूमेंट्री सीरीज (फोटो क्रेडिट-

HighLights

  1. ओटीटी पर आएगी लव स्कैम और धोखा

  2. महाठग सुकेश चंद्रशेखर की दिखेगी कहानी

  3. इस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर असली घटनाओं और अपराध से जुड़ी हुईं कई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज को दिखाया जा चुका है। अब इस मामले में देश के महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम शामिल रहा है, जिसकी कहानी पर आधारित ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया है। 

लव स्कैम और धोखा (Love Scam Aur Dhokha) नाम की इस डॉक्यू-सीरीज का फर्स्ट लुक भी मेकर्स की तरफ से शेयर किया गया है। साथ ही ओटीटी रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं- 

कब रिलीज होगी लव स्कैम और धोखा

सुकेश चंद्रशेखर की महाठगी और काले कारनामों की कहानी आपको लव स्कैम और धोखा- द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज में देखने को मिलेगी। इस सीरीज को रिलीज करने का एलान मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरफ से किया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसके फर्स्ट लुक को रिवील करने के साथ-साथ रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की है। 

lovescamaurdhokha

जिसके आधार पर अगले महीने 18 दिसंबर को सुकेश चंद्रशेखर के जुर्म की दास्तां दिखाने वाली लव स्कैम और धोखा ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में ये साफ दर्शाया जाएगा कि किस तरह से सुकेश ने 200 करोड़ की महाठगी को अंजाम दिया है। 

इतना ही नहीं लव स्कैम और धोखा में इस राज से भी पर्दा उठता हुआ दिख सकता है कि बॉलीवुड और सुकेश चंद्रशेखर का क्या कनेक्शन था। कैसे बी टाउन की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज इस महाठग के जाल में फंसीं। बता दें कि लव स्कैम और धोखा का निर्देशन मौमिता सेन और नियंता शेखर ने मिलकर किया है।

जैकलीन फर्नांडिस का जुड़ा था नाम

कोर्ट में ट्रायल के दौरान कई बार महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने ये खुलासा किया था कि कथित तौर पर वह हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशनशिप में रहे और उन्हें महंगे-महंगे गिफ्ट भी दिए। इस मामले को लेकर जैकनील को कई बार कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े। 

यह भी पढ़ें- SonyLiv ही नहीं, इस OTT पर भी रिलीज हो रही है Hanuman Ansh, 29 नवंबर से पांच भाषाओं में होगी स्ट्रीम

यह भी पढ़ें- प्यार, शादी और धोखा, लव ट्रायंगल ड्रामा है इम्तियाज अली की O Saathi Re; कब और कहां होगी स्ट्रीम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।