प्यार, शादी और धोखा, लव ट्रायंगल ड्रामा है इम्तियाज अली की O Saathi Re; कब और कहां होगी स्ट्रीम?
O Saathi Re Trailer Out: फिल्ममेकर इम्तियाज अली की अपकमिंग वेब सीरीज ओ साथी रे की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आ गई है।
-1795607045020_m.webp)
ओ साथी रे वेब सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज
ओ साथी रे का लेटेस्ट ट्रेलर हुआ रिलीज
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। O Saathi Re Trailer: बड़े पर्दे फिल्म मैं वापस आऊंगा की अपार सफलता के बाद अब निर्देशक इम्तियाज अली ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बतौर निर्माता और लेखक इम्तियाज की लव ट्रायंगल ड्रामा वेब सीरीज ओ साथी रे का नाम चर्चा में बना हुआ है, जिसका निर्देशन आरिफ अली ने किया है।
बुधवार को ओ साथी रे का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये वेब सीरीज ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।
वेब सीरीज ओ साथी रे का ट्रेलर रिलीज
अविनाश तिवारी, अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल स्टारर ओ साथी रे वेब सीरीज का एलान काफी समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से किया गया था। अब इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया है। ट्रेलर में साफ दिखाया गया है कि ओ साथी रे एक ऐसी कपल की कहानी है, जो पहले प्यार में पड़ते और फिर अपने इश्क को परवान चढ़ाने के लिए शादी कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- विवाद के बीच Netflix सीरीज Jo Bachay Hain Sang Samait Lo का ट्रेलर रिलीज, दिखेंगी 6 लव स्टोरीज की उलझी कहानी
-1795609014451.webp)
लेकिन फिर इनके बीच एक तीसरा आ जाता है और इस कपल की हंसती-खेलती शादीशुदा जिदंगी में भूचाल मच जाता है। बात इनके तलाक पर आ पहुंचती है, जो ओ साथी रे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाती है। बाकी इसमें और क्या-क्या खास देखने को मिलेगा, उसका पता तो ओ साथी रे की ओटीटी रिलीज के बाद ही पता लगेगा।
Does the heart ever let go? ❤️🩹 https://t.co/kNDd97xKRZ
— Netflix India (@NetflixIndia) November 25, 2026
बात की जाए ओ साथी रे वेब सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के बारे में तो इसे रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद सीरीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंताजर करने लगे हैं।
6 एपिसोड में सिमटेगी कहानी
बात की जाए ओ साथी रे वेब सीरीज केटोटल एपिसोड के बारे में तो इसकी कहानी कुल 6 एपिसोड में सिमटी हुई रहेगी। जिसके हर एक एपिसोड को इम्तियाज अली द्वारा दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ लिखा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।