विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर फिर मचेगी बड़ी लूट, Jewel Thief 2 की तैयारी शुरू; सैफ अली खान-जयदीप अहलावत का कटा पत्ता!

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:45 PM (IST)

नेटफ्लिक्स (Netflix) की हीस्ट थ्रिलर सीरीज 'ज्वेल थीफ' का दूसरा सीजन (Jewel Theif Season 2) आने की चर्चा है, जिसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर 'ज्वेल थीफ' का दूसरा सीजन जल्द आएगा

  2. 2025 में नेटफ्लिक्स पर आया था पहला सीजन

  3. सीजन 2 से कट सकता है सैफ और जयदीप का पत्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हीस्ट थ्रिलर सीरीज ज्वेल थीफ (Jewel Theif) आई थी जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। इस सीरीज में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) मुख्य भूमिकाओं में थे।

ज्वेल थीफ से ओटीटी पर धमाल मचाने के एक साल बाद अब सीरीज के दूसरे सीजन के आने की चर्चा हो रही है। मगर इस बार ज्वेल थीफ में सैफ और जयदीप नजर नहीं आएंगे।

आ रहा है ज्वेल थीफ सीजन 2

पठान और बैंग बैंग फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ज्वेल थीफ का निर्माण किया था और वह अब सीजन 2 पर काम शुरू करने की प्लानिंग कर रही हैं। इस वक्त वह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अभिनीत आगामी फिल्म किंग (King Movie) पर काम कर रहे हैं। उसके बाद वह ज्वेल थीफ की सीक्वल ज्वेल थीफ 2 पर काम शुरू कर सकते हैं।

इस हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर्ड होगी ज्वेल थीफ 2

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लेकर सिद्धार्थ और नेटफ्लिक्स के बारे में पिछले काफी समय से बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो शूटिंग अगले साल शुरू करने की योजना है। सिद्धार्थ ज्वेल थीफ को हॉलीवुड फिल्म ओशन्स इलेवन की तर्ज पर एक बड़ी हीस्ट फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित करना चाहते हैं।

jewel theif

सैफ-जयदीप का कटा पत्ता?

फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। बता दें कि मूल फिल्म ज्वेल थीफ में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता अहम भूमिकाओं में थे। वहीं सीक्वल को नए कलाकारों के साथ बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस फिल्म में भी हर बार नए विलेन और बड़े स्तर पर कहानी दिखाए जाने की योजना है। 

आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने ज्वेल थीफ सीजन 2 की अनाउंसमेंट नहीं की है। हो सकता है कि किंग के बाद सिद्धार्थ इस सीरीज को लेकर ऐलान करें। 

यह भी पढ़ें- विवाह, अंधविश्वास, संदेह... मांगलिक शादी का दोष लेगा एक और जान? Netflix की नई सीरीज थ्रिल से है भरपूर

यह भी पढ़ें- 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर का JioHotstar पर कब्जा, एक-एक सीन में छिपा है गहरा राज; दिमाग घुमा देगी सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।