विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 एपिसोड की सीरीज ने Netflix पर आते ही मारी बाजी, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही कॉमेडी-ड्रामा

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:03 PM (IST)

Netflix पर रिलीज होते ही एक सीरीज ने नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है।

कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का एक सीन

कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का एक सीन

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर आते ही ट्रेंड कर रही नई सीरीज

  2. सीरीज ने आते ही हथियाई नंबर 1 की कुर्सी

  3. 8 एपिसोड में मिलेगी भरपूर कॉमेडी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कई बार होता है कि ओटीटी पर जैसे ही कोई नई सीरीज या फिल्म आती है तो दर्शकों के बीच उसे लेकर एक अलग ही उत्सुकता रहता है। खासकर अगर उस सीरीज का पहला सीजन सफल रहा हो और दूसरे सीजन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हों।

ओटीटी पर आते ही सीरीज ने जमाया कब्जा

8 एपिसोड की यह सीरीज इसी वीकेंड पर ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही यह नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो गई है। इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था और फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

bam (2)

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) स्टारर सीरीज ढिंढोरा की। जिसका पहला सीजन 2021 में आया था और 5 साल के इंतजार के बाद इस सीरीज के दूसरे सीजन ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दी है। ढिंढोरा 2 (Dhindora 2) नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर को रिलीज हुई और तीन दिनों के अंदर ही यह प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

bam (1)

8 एपिसोड में भरपूर कॉमेडी

इस सीरीज में टोटल 8 एपिसोड्स एवरेज 30-35 मिनट्स के हैं जिनमें भुवन बाम ने 9 अलग-अलग किरदार निभाए हैं और इस बार कहानी के केंद्र में टीटू मामा का किरदार है।

क्या है दूसरे सीजन की कहानी?

ढिंढोरा सीजन 2, टिटू मामा (Bhuvan Bam) और उनकी पत्नी कविता (संजीदा शेख) के इर्द-गिर्द घूमता है। वे कविता के पिता (कवलजीत सिंह) के साथ सुलह करने के लिए उनके गांव लौटते हैं। इस दौरान, उन्हें 11 करोड़ रुपये के बड़े आर्थिक नुकसान और सीजन 1 की लॉटरी वाली कहानी के नतीजों का भी सामना करना पड़ता है।

bam (4)

कविता के पुराने प्रेमी और टिटू के दोस्त से दुश्मन बने विषधर के आने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। इसके चलते कई अहम टकराव होते हैं।

'ढिंढोरा 2' के बारे में

20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज में भुवन बाम, संजीदा शेख, कंवलजीत सिंह, हेमंत पांडे जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। इस सीजन को स्नेहा शेट्टी कोहली ने निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- एक्स लवर्स, एक खूबसूरत ताज और क्रूज पर डकैती...'चोर निकल के भागा 2' लेकर आ रहे यामी-सनी; कब और कहां होगी रिलीज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।