विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्स लवर्स, एक खूबसूरत ताज और क्रूज पर डकैती...'चोर निकल के भागा 2' लेकर आ रहे यामी-सनी; कब और कहां होगी रिलीज?

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:55 PM (IST)

यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी एक बार फिर 'चोर निकल के भागा 2' के साथ लौट रही है। आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

'चोर निकल के भागा 2' का पोस्टर

'चोर निकल के भागा 2' का पोस्टर 

HighLights

  1. 'चोर निकल के भागा 2' के साथ लौट रहे यामी और सनी

  2. इस बार कहानी में है बड़ा ट्विस्ट

  3. कब और कहां रिलीज होगी यामी की फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से डकैती (heist) की वापसी हो रही है, लेकिन इस बार यह आसमान से हटकर समंदर की लहरों पर होने जा रही है! 'चोर निकल के भागा' की शानदार सफलता और दर्शकों के प्यार को देखते हुए, नेटफ्लिक्स (Netflix) इस थ्रिलर यूनिवर्स को 'चोर निकल के भागा 2' के साथ वापस ला रहा है।

'चोर निकल के भागा 2' के साथ लौट रहे यामी और सनी

इस फ्रेंचाइजी में यामी गौतम (Yami Gautam), सनी कौशल (Sunny Kaushal) और शरद केलकर अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं और इस बार उनके साथ श्रेया चौधरी भी जुड़ रही हैं। दर्शकों के चहेते ये कलाकार एक ऐसी दुनिया में वापस आ रहे हैं जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। यह सीक्वल इस फ्रेंचाइजी को एक नई और रोमांचक दिशा में ले जाता है, जहां एक बिल्कुल नई कहानी के जरिए इस दुनिया का विस्तार होता है।

Chor

यह भी पढ़ें- ओटीटी के बाद थिएटर्स में दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी, Panchayat सीरीज पर बनेगी फिल्म; मेकर्स ने दिया हिंट?

एक ताज की हेराफेरी के ईर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

जहां पहली फिल्म में दर्शकों को एक फ्लाइट के अंदर एक बड़ी डकैती देखने को मिली थी, वहीं इस सीक्वल में एक्शन एक विशाल क्रूज शिप पर शिफ्ट हो जाता है। यहां एक बेशकीमती ताज धोखे और साजिशों के एक खतरनाक खेल का केंद्र बन जाता है।

Choorrr

दांव पर लगे इस कीमती ताज, चौंकाने वाले ट्विस्ट और नई चुनौतियों के साथ, 'चोर निकल के भागा 2' ( Chor Nikal Ke Bhaga 2) एक बार फिर आपको अपनी सीट से बांधे रखने का वादा करती है, जहां किरदार समंदर के बीच एक बड़ी डकैती को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

एक नामुमकिन डकैती के बाद, अब बारी है एक और बड़ी डकैती की। यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर यह फिल्म 17 दिसंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- Koi Mil Gaya के बिट्टू सरदार के घर गूंजी शहनाई, हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित ने रचाई शादी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।