विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Koi Mil Gaya के बिट्टू सरदार के घर गूंजी शहनाई, हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से अनुज पंडित ने रचाई शादी!

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:58 PM (IST)

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई... मिल गया' में बिट्टू सरदार का किरदार निभाने वाले अनुज पंडित शर्मा ने प्रभजोत चावला से शादी कर ली है। 

अनुज पंडित ने प्रभजोत से की शादी

अनुज पंडित ने प्रभजोत से की शादी

HighLights

  1. 'कोई मिल गया' के बिट्टू सरदार ने की शादी

  2. अनुज पंडित शर्मा ने प्रभजोत चावला से रचाया ब्याह

  3. हिंदू और सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 2003 की फिल्म 'कोई... मिल गया' (Koi... Mil Gaya) का 'बिट्टू सरदार' तो आपको याद ही होगा। बिट्टू अब बड़ा हो गया है और शादी कर ली है।

हम बात कर रहे हैं एक्टर अनुज पंडित शर्मा की जो हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू कर चुके हैं। एक्टर ने एक निजी समारोह में प्रभजोत चावला के साथ शादी कर ली है।

सिख और हिंदू ऋति-रिवाजों से हुई शादी

अनुज ने सोशल मीडिया पर शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। कपल ने हिंदू और सिख दोनों परंपराओं से शादी की। शादी की रस्मों में पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे लेना और उसके बाद एक गुरुद्वारे में आधिकारिक विवाह दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना शामिल था।

Bittu

अनुज ने इसके लिए क्रीम कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी वहीं प्रभजोत रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, प्रभजोत चावला एक हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं और फिटनेस इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म में किया था काम

अनुज पंडित शर्मा, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कोई... मिल गया' में रोहित के छोटे दोस्तों में से एक, 'बिट्टू सरदार' के किरदार से मशहूर हुए थे। साल 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी सिनेमा की साइंस-फिक्शन (sci-fi) शैली का एक यादगार हिस्सा बन गई और इसी फिल्म से दर्शकों की मुलाकात 'जादू' के किरदार से हुई।

Bittu 1

पिछले कुछ सालों में, अनुज ने फिल्मों और टेलीविजन में काम किया है। उनकी फिल्मों में 'डरना मना है', 'से सलाम इंडिया' और 'टोटल सियापा' शामिल हैं। इसके अलावा, वे 'परवरिश - सीजन 2' और 'आदत से मजबूर' जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जब अनुपम खेर ने Deepika Padukone से लगवाई थी झाड़ू, परेशान होकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर से भी बड़ी हिट...', राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।