विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब अनुपम खेर ने Deepika Padukone से लगवाई थी झाड़ू, परेशान होकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:14 PM (IST)

अनुपम खेर ने दीपिका पादुकोण के एक्टिंग स्कूल के दिनों को याद किया, जहां उन्होंने दीपिका को एक एक्सरसाइज के दौरान फर्श पर झाड़ू लगाने को कहा था। 

अनुपम खेर के पास दीपिका ने ली थी ट्रेनिंग

अनुपम खेर के पास दीपिका ने ली थी ट्रेनिंग

HighLights

  1. दीपिका ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में ली थी ट्रेनिंग

  2. अनुपम ने दीपिका से झाड़ू लगाने का दिया था टास्क

  3. अभ्यास के दौरान दीपिका परेशान होकर रोने लगी थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाह रुख खान नजर आए थे।

हालांकि,फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' में तीन महीने का कोर्स किया था।

एक्सरसाइज के दौरान रोने लगी थीं दीपिका

गोवा में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' के दौरान एक राउंड-टेबल बातचीत के दौरान अनुपम ने दीपिका के एक्टिंग स्टूडेंट रहने के दिनों को याद किया।

अनुपम ने उस दौरान दीपिका को दी गई एक एक्सरसाइज के बारे में भी बताया जिसे करते हुए वो काफी परेशान हो गई थीं और रोने ही लगी थीं। सेशन के दौरान, अनुपम ने एक्टिंग की कला का अभ्यास करने के महत्व पर जोर दिया और उदाहरण के तौर पर दीपिका के अनुभव का जिक्र किया।

Deepika

उन्होंने कहा,' दीपिका पादुकोण हमारे दूसरे बैच की स्टूडेंट थीं। वह एक जानी-मानी मॉडल थीं। फराह ने उन्हें शाह रुख खान के साथ फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। यह 3 महीने का कोर्स था।

चूंकि दीपिका एक मॉडल थीं और काफी पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से आती थीं, इसलिए वह बहुत सलीके से और नपे-तुले तरीके से रहती थीं। वह हर काम बहुत कायदे से करती थीं। यहां तक कि चाय का कप भी वह एक खास अंदाज में उठाती थीं। कभी-कभी, इसमें कोई सच्चाई या स्वाभाविकता नहीं लगती थी।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kevin D'mello Actor (@kevin.dmello1911)

अनुपम खेर ने क्या दिया था टास्क?

अनुपम ने बताया कि उन्होंने अपनी एक क्लास के दौरान दीपिका से एक नौकरानी का किरदार निभाने को कहा था, जिसमें उसे बस फर्श पर झाड़ू लगानी थी। उन्होंने कहा कि दीपिका ने बहुत अच्छे ढंग से यह काम किया। फिर उन्होंने अपने घर के काम में मदद करने वाली महिला से भी ऐसा ही करने को कहा, और देखा कि उसने पूरे मन से फर्श पर झाड़ू लगाई।

उन्होंने आगे कहा,'मैंने दीपिका से कहा कि हम यह अभ्यास तब तक करते रहेंगे, जब तक मुझे यह यकीन न हो जाए कि तुम सच में झाड़ू लगा रही हो। शुरू में वह परेशान हो गई थी, और उसकी आंखों में आंसू भी आ गए थे। लेकिन, उसने यह काम किया और बाद में मुझे धन्यवाद भी दिया। आपको ऐसा करना ही पड़ता है। आपको लगातार अभ्यास करना होता है, और साथ ही काम पाने के लिए व्यावहारिक समझ भी रखनी पड़ती है।'

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, दीपिका ने एक मॉडल के तौर पर काम किया था। उन्होंने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2007 में उन्हें अपना बड़ा ब्रेक तब मिला, जब फराह खान ने उन्हें 'ओम शांति ओम' के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें- 'आलिया भट्ट को घर देकर...', 500 करोड़ की नेटवर्थ के दावों पर बोले Anupam Kher; किराए के मकान में रहते हैं एक्टर

यह भी पढ़ें- Ramayana के आखिरी सीन में सिर्फ 'एक शब्द' के लिए अनुपम खेर ने की 200 बार प्रैक्टिस, झोंक दी थी पूरी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।