Ramayana के आखिरी सीन में सिर्फ 'एक शब्द' के लिए अनुपम खेर ने की 200 बार प्रैक्टिस, झोंक दी थी पूरी जान
नितेश तिवारी की 'रामायण' में अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है। उन्होंने इसके एक डायलॉग ...और पढ़ें
-1794799413167_m.webp)
अनुपम खेर ने जटायु वाले क्लाइमेक्स सीन पर बात की
HighLights
अनुपम खेर ने रामायण में जटायु के किरदार को आवाज दी
'हे राम' डायलॉग के लिए 200 बार रिहर्सल की
निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मिलकर काम किया
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) में हिंदू महाकाव्य के कई अहम पल बड़े पर्दे पर देखने को मिले। इनमें से फिल्म के क्लाइमेक्स वाले सीन की काफी अधिक चर्चा है जोकि रावण के साथ जटायु की लड़ाई का वाला सीन है।
इसमें जटायु माता सीता को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस दौरान बुरी तरह घायल हो जाते हैं। पर्दे पर इस किरदार को अनुपम खेर ने जीवंत किया है। उन्होंने इस किरदार को अपनी आवाज दी है।
सिर्फ एक डायलॉग के लिए इतनी प्रैक्टिस
अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि इस विशाल पक्षी के भावनात्मक सफर को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी। अभिनेता ने खुलासा किया कि किरदार के आखिरी डायलॉग 'हे राम' को बिल्कुल सही लहजे और भावनाओं के साथ पेश करने के लिए उन्होंने लगभग 200 बार रिहर्सल की।
-1794799718210.webp)
'वैरायटी' के साथ एक इंटरव्यू में, अनुपम खेर ने बताया कि डबिंग सेशन के दौरान उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी के साथ मिलकर काम किया। अभिनेता ने बताया कि यह प्रक्रिया आम डबिंग के कामों से अलग थी क्योंकि इसमें कोई पहले से मौजूद परफॉरमेंस नहीं थी, जिसका वे रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।
एक खास मैसेज देना चाहते थे निर्देशक
दूसरी ओर, निर्देशक के पास इस किरदार को लेकर एक स्पष्ट भावनात्मक विजन था। वे चाहते थे कि जटायु और भगवान राम के बीच का रिश्ता बहुत ही निजी लगे, जिससे सीता को बचाने में जटायु की विफलता और भी अधिक मार्मिक हो जाए।
अनुपम खेर ने कहा,'खासकर आखिर में जो ‘हे राम’ है… मैंने उसे कम से कम 200 बार करके देखा होगा। क्योंकि यह एक छोटी सी लाइन है, जिसे सबने सुना और बोला भी है। लेकिन स्थिति के हिसाब से इसकी आवाज और लहजा बिल्कुल सही होना चाहिए था।'
-1794799820151.webp)
अनुपम ने जटायु को बताया बहादुर पक्षी
उन्होंने आगे कहा, 'जटायु एक ऐसा पक्षी है जो बहादुर है,वो बूढ़ा है और मरने वाला है। उसने अभी-अभी रावण के साथ एक जबरदस्त लड़ाई लड़ी है। इसलिए, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें आपको अपनी आत्मा और दिल, दोनों को शामिल करना पड़ता है।'
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आए। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई। इसका दूसरा पार्ट 2028 में सिनेमाघरों में आएगा।
यह भी पढ़ें- Ramayana के एक सीन को करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा...
यह भी पढ़ें- न रणबीर, न यश... ये है Ramayana का असली हीरो, साढ़े 6 साल में बना एक सीन; 71 साल के एक्टर ने निभाई भूमिका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।