Ramayana के एक सीन को शूट करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा...
अनुपम खेर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु को अपनी आवाज देने का भावुक अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया ...और पढ़ें
-1794729451012_m.webp)
अनुपम खेर ने रामायण के क्लाइमेक्स सीन पर बात की
HighLights
अनुपम खेर ने रामायण में जटायु को दी अपनी आवाज
एक सीन को डब करने में लगे पूरे पांच घंटे
फिल्म की सफलता की कर दी थी भविष्यवाणी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) के बड़े पर्दे पर आने से काफी पहले ही, अनुपम खेर (Anupam Kher) को पूरा यकीन था कि यह फिल्म सफल होगी। 10 मिनट का प्रीव्यू और कुछ अन्य झलकियां देखने के बाद, अनुपम खेर ने निर्देशक नितेश तिवारी से ये बात पहले ही बोल दी थी।
इस पर नितेश तिवारी ने जवाब दिया, 'मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही होगा, तो अनुपम खेर ने उनसे और अधिक पक्के तौर पर इसे कहने के लिए कहा। अनुपम खेर ने इस महाकाव्य में जटायु को अपनी आवाज दी है। अनुपम खेर ने कहा कि मैंने नितेश तिवारी से कहा कि अपना जवाब बदलकर यह कहें कि मुझे यकीन है कि ऐसा ही होगा।
सच हो गई अनुपम खेर की भविष्यवाणी
फिल्म के 10 दिनों में दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने पर अनुपम खेर ने खुशी जताई और कहा कि उनकी भविष्यवाणी सच हो गई है। फिल्म के स्वीडिश प्रीमियर में शामिल हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म देखने के बाद नितेश तिवारी के साथ उनकी एक भावुक बातचीत हुई थी।
-1794730238063.webp)
उन्होंने कहा, 'जाहिर है, हर कोई चाहता है कि उसकी फिल्म कमाई करे, लेकिन इस टीम ने जो किया है, वह उससे कहीं बढ़कर है। उन्होंने इसमें अपनी जान लगा दी है।' उन्होंने इसका श्रेय नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा को दिया।
क्या था रामायण का सबसे चर्चित सीन?
टीम के जुनून ने उन्हें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म की ओर आकर्षित किया। रावण (यश) के साथ जटायु की लड़ाई और उसके बाद उनकी मृत्यु, फिल्म के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक हैं।
नितेश तिवारी चाहते थे कि अनुपम खेर डबिंग के दौरान अपनी भावनाओं को पूरी तरह से इसमें उतार दें। अनुपम खेर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'नितेश चाहते तो वॉयस एक्टिंग के लिए किसी रेडियो अनाउंसर को ले सकते थे, क्योंकि उनकी आवाज बहुत दमदार और प्रभावशाली होती है। लेकिन उन्होंने मुझ पर भरोसा किया।'

अनुपम को शूट करने में लगे 5 घंटे
अपनी समझ पर भरोसा होने के बावजूद, एक्टर को इस अहम दृश्य को सही ढंग से करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया, 'इस दृश्य को सही तरीके से करने में मुझे चार से पांच घंटे लग गए। आपको अपनी रग-रग में, अपने दिल और आत्मा में उस संघर्ष को महसूस करना था, जिससे जटायु गुजरे थे। साथ ही उस पछतावे को भी महसूस करना था कि वे सबको बचा नहीं पाए। मुझे इसमें अपनी पूरी आत्मा डालनी पड़ी।'
'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' को इसके निर्माताओं ने आगामी 99वें अकादमी पुरस्कारों में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया है।
यह भी पढ़ें- न बचा 'जवान', पीछे रह गए 'भाईजान'; रणबीर की Ramayana ने कमाई में तोड़े 5 ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- 11वें दिन Ramayana की कमाई में 51% का बंपर उछाल,छठी मैया की कृपा से बनी 7वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।