विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न बचा 'जवान', पीछे रह गए 'भाईजान'; रणबीर की Ramayana ने कमाई में तोड़े 5 ब्लॉकबस्टर्स के रिकॉर्ड

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:45 PM (IST)

अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने रिलीज के 10वें दिन बॉलीवुड की पांच बड़ी ब्लॉकबस्टर्स मूवीज को कमाई में पीछे छोड़ दिया है।

रामायणम् ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् ने किया कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धमाकेदार कमाई कर रही है फिल्म रामायणम्

  2. 10वें दिन दुनियाभर में किया रिकॉर्डतोड़ कारोबार

  3. इन 5 बड़ी फिल्मों से आगे निकली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् (Ramayana) ने उम्मीद के मुताबिक कमाई के मामले में अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। दीवाली के फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायणम् पार्ट-1 फिलहाल दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रामायणम् ने अब तक रिकॉर्डतोड़ तरीके से अपनी छाप छोड़ी है और अब इस मूवी ने हिंदी सिनेमा की 5 बड़ी ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिनमें सलमान खान और शाह रुख खान की सफल मूवीज शामिल हैं।

रामायणम् ने तोड़ा इन पांच मूवीज का रिकॉर्ड

दूसरा शनिवार रामायणम् के लिए रिलीज का 10वां दिन साबित हुआ। इस दिन निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की इस पौराणिक फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन में 51 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 10वें दिन वर्ल्डवाइड 117 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है, जोकि अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है। इसके साथ ही अब रामायणम् पार्ट-1 बॉलीवुड की 5 ब्लॉकबस्टर्स से आगे निकल चुकी है, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-

ramayana (3)

यह भी पढ़ें- 10वें दिन Ramayana ने की ऐतिहासिक कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश

  • रामायणम् वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1224.55 करोड़ (10 दिन)

  • जवान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1148.32 करोड़ (लाइफटाइम)

  • पठान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1050.3 करोड़ (लाइफटाइम)

  • बजरंगी भाईजान वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 918.18 करोड़ (लाइफटाइम)

  • एनिमल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 917.82 करोड़ (लाइफटाइम)

  • सीक्रेट सुपरस्टार वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 875.78 करोड़ (लाइफटाइम)

ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्मों की कमाई के आंकड़ों की जानकारी बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के आधार पर ली गई है। इस तरह से अब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के तीन खान शाह रुख, सलमान और आमिर खान के करियर की टॉप फिल्मों को पछाड़ दिया है। 

रामायणम् से आगे ये हिंदी फिल्में

ग्लोबली कमाई के मामले में अब रामायणम् से आगे तीन हिंदी फिल्में हैं, जिनमें रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों मूवीज- धुरंधर और धुरंधर के नाम शामिल हैं। साथ ही बॉलीवुड की सबसे अधिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्म दंगल की चुनौती पार करना रामायणम् के लिए एक बड़ा टास्क रहेगा। इनकी ग्रॉस कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • दंगल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1968.3 करोड़ (लाइफटाइम)

  • धुरंधर पार्ट- 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1852.44 करोड़ (लाइफटाइम)

  • धुरंधर पार्ट-1 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1350.83 करोड़ (लाइफटाइम)

  • रामायणम् वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1224.55 करोड़ (10 दिन)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।