'धुरंधर से भी बड़ी हिट...', राकेश बेदी को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म, मिली थी जान से मारने की धमकी
राकेश बेदी ने 'धुरंधर' की सफलता के बाद अपनी 1981 की फिल्म 'एक दूजे के लिए' को याद किया, जिसे उन्होंने 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट बताया।

राकेश बेदी ने एक दूजे के लिए फिल्म का जिक्र किया
HighLights
राकेश बेदी ने 45 साल पुरानी फिल्म को याद किया
उन्होंने इसे 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट बताया
'एक दूजे के लिए' में विलेन के रोल पर आए थे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बाद राकेश बेदी (Rakesh Bedi) को एक बार फिर से काफी लोकप्रियता मिल रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में उनके निभाए गए 'जमील जमाली' के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
इसके बाद कई दिनों तक सोशल मीडिया पर उनके वायरल किरदार और उसके मीम्स वायरल होते रहे। हालांकि,अभिनेता का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्हें अपने काम के लिए इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला हो।
IFFI में एक सेशल के दौरान किया जिक्र
गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में, राकेश बेदी ने प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। दोनों ने 'धुरंधर' के बारे में बात की, जिसे 'इंडियन पैनोरमा' सेक्शन की ओपनिंग फिल्म के तौर पर दिखाया गया था।
बातचीत के दौरान, राकेश बेदी पुरानी यादों में खो गए और अपनी 1981 की फिल्म 'एक दूजे के लिए' की सफलता को याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट थी।
"#Dhurandhar is big because of social media, but #EkDuujeKeLiye was a bigger hit without social media. The film ran in every Indian city for 4-5 years" 🔥 Actor #RakeshBedi AKA 'Jameel Jamali' opens up about @ikamalhaasan sir's BLOCKBUSTER Hindi Debut. 😄 MUST WATCH! [ Kamal Haasan, Kamal Hassan, Ek Duuje Ke Liye, கமல்ஹாசன், Rakesh Bedi, Dhurandhar 2, K Balachander, Ranveer Singh, Aditya Dhar, IFFI 2026, IFFI Goa ]
— Kamal Haasan’s Diehard Kamalians (@DiehardKamalian) November 22, 2026
पिछले कुछ वर्षों में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए, राकेश बेदी ने कहा कि आज के दर्शकों के लिए यह कल्पना करना मुश्किल हो सकता है कि उस समय उनकी फिल्म 'एक दूजे के लिए'किस तरह का क्रेज था।
राकेश को याद आई 45 साल पुरानी फिल्म
दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे पहले भी कई सफलताएं मिली हैं। मैं 'एक दूजे के लिए' फिल्म का हिस्सा था। आज की पीढ़ी कल्पना भी नहीं कर सकती कि उस फिल्म को कितनी बड़ी सफलता मिली थी। वह 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट थी। हालांकि, सोशल मीडिया की वजह से 'धुरंधर' भी एक बड़ी फिल्म बन गई है। आज, एक बटन दबाते ही आप 1 सेकंड में पूरी दुनिया तक पहुंच सकते हैं। लेकिन उस समय सोशल मीडिया नहीं था।'
-1795412472961.webp)
राकेश बेदी ने यह भी याद किया कि कैसे फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों से तीखी प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने एक ऐसे मजाकिया विलेन का रोल निभाया था, जिसकी हरकतों की वजह से आखिर में मुख्य किरदारों की मौत हो जाती है। अभिनेता ने बताया कि कुछ दर्शक उनके किरदार से इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने उन्हें धमकी भरे पत्र भेज दिए।
एक्टर को मिले थे धमकी भरे पत्र
उन्होंने इस घटना को हंसी-मजाक के अंदाज में याद करते हुए कहा, 'उस फिल्म में मैं एक मजाकिया किस्म का विलेन था। मेरी वजह से हीरो और हीरोइन की मौत हो जाती है। नतीजा यह हुआ कि मुझे पत्रों के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। उस समय फोन तो होते नहीं थे, इसलिए पत्र आते थे जिनमें लिखा होता था- 'हम तुम्हें मार डालेंगे। तुम्हारी वजह से ये लोग मर गए'!'
साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दूजे के लिए' का निर्देशन के. बालचंदर ने किया था। कमल हासन और रति अग्निहोत्री अभिनीत यह फिल्म वासु और सपना की कहानी है। दोनों अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले दो युवा, जो अपने परिवारों के विरोध के बावजूद एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बेहद सफल रही। फिल्म में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया 'चक्रम' का किरदार भी यादगार रहा, जो मुख्य जोड़ी के लिए मुश्किलें खड़ी करता है।
यह भी पढ़ें- PMO से मिली थी आदित्य धर की Dhurandhar की स्क्रिप्ट? 'जमील जमाली' ने अब बताई असली सच्चाई
यह भी पढ़ें- 'किसी भी बात का...', Dhurandhar के 'जमील जमाली' का डेविड धवन पर फूटा गुस्सा! कहा था- 'राकेश की चाल बदल गई'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।