विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PMO से मिली थी आदित्य धर की Dhurandhar की स्क्रिप्ट? 'जमील जमाली' ने अब बताई असली सच्चाई

Published: Thu, 18 Jun 2026 11:01 AM (IST)

अभिनेता राकेश बेदी ने उन दावों पर रिएक्ट किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि धुरंधर की कहानी की स्क्रिप्ट पीएमओ से आई थी। 

धुरंधर के जमील जमाली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर के जमील जमाली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धुरंधर की कहानी को लेकर हुआ दावा

  2. पीएमओ से लिंकअप पर हो रही है चर्चा

  3. अभिनेता राकेश बेदी ने अब खोला राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म फ्रेंचाइजी धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल मूवीज बनी हैं। धुरंधर पार्ट 1 और धुरंधर द रिवेंज ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता। इस मूवी में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी को भी खूब लाइमलाइट मिली। 

इस बीच सिनेमाई गलियारों में ये भी चर्चा तेज है कि आदित्य धर को धुरंधर फ्रेंचाइजी की कहानी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से मिली। इस सवाल का जवाब अब राकेश ने असली सच्चाई बताते हुए दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है- 

पीएमओ से आई धुरंधर की कहानी?

धुरंधर कलाकार राकेश बेदी ने बीते बुधवार को नई दिल्ली में अमृत रत्न 2026 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां उन्होंने ब्लॉकबस्टर धुरंधर फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिका के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने उन दावों को पर चर्चा की, जिसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से धुरंधर फ्रेंचाइजी की स्क्रिप्ट आई थी। उन्होंने बताया है-

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan की Dhurandhar फिल्म 13 साल बाद हुई वायरल, मेकर्स हुए मालामाल

dhurandhar 2 (1)

फिल्म में मेरे किरदार के कई ऐसे डॉयलॉग्स थे, जिनमें अपशब्द का इस्तेमाल किया गया। लोगों ने इन लाइनों पर थिएटर्स में खूब तालियां भी बजाईं। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि मूवी में मेरे द्वारा बोले गए फनी डायलॉग्स फिल्म की ओरिजन स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं थे। वो तो मेरे कहने पर आदित्य धर ने उसमें उनका जोड़ा। वो सब मैंने ही खुद तैयार किए थे। अब ये लाइन कोई और नहीं लिख सकता। अब  कुछ लोग कह रहे हैं कि पीएमओ से इस फिल्म कि स्क्रिप्ट आई। मैंने उनसे पूछना चाहता हूं कि पीएमओ में कौन सा ऐसा आदमी है जो इस तरह की लाइन लिख सकता है, ऐसा सोच भी नहीं सकता कोई। 

dhurandhar 2

इसके अलावा राकेश बेदी ने भी कहा है कि उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को तीन बार पढ़ा और इसके बाद उन्हें समझ आ गया था कि ये एक इंटेंस कहानी है। उनके कहने पर ही आदित्य धर ने इसमें कॉमेडी ह्यूमर को जोड़ा था। वरना वह पहले ऐसा नहीं करना चाहते थे। 

ऐतिहासिक रही धुरंधर फ्रेंचाइजी 

5 दिसंबर 2025 से लेकर 19 मार्च 2026 के बीच रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी स्टारर धुरंधर फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म की कमर्शियल सफलता ऐतिहासिक रही और धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर ग्लोबली 3100 करोड़ से ज्यादा का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके दिखाया। 

यह भी पढ़ें- 'वायलेंस ज्यादा थी...' Dhurandhar 2 की रिलीज के 3 महीने बाद प्रकाश पादुकोण ने किया दामाद Ranveer Singh की फिल्म का रिव्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।