Ravi Kishan की Dhurandhar फिल्म 13 साल बाद हुई वायरल, मेकर्स हुए मालामाल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रवि किशन की 2013 की भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' अचानक वायरल हो गई है।

HighLights
रणवीर सिंह की फिल्म से रवि किशन की धुरंधर को मिली पहचान
2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म अब हो रही है वायरल
रवि किशन ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की अपार सफलता के बीच अचानक से रवि किशन को लेकर चर्चा क्यों हो रही। रिलीज के एक दशक से भी ज्यादा समय बाद, रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' को लेकर हर कोई बात कर रहा है।
क्या है ये पूरा मामला चलिए थोड़ा विस्तार से समझते हैं। रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की वजह से रवि किशन की साल 2013 की फिल्म को कई लोग ऑनलाइन सर्च करके देख रहे हैं। फिल्म के कई सारे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
अचानक से बढ़ी धुरंधर की लोकप्रियता
जब रवि किशन से 'धुरंधर: द शूटर' को मिल रही इस नई लोकप्रियता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में मजाकिया जवाब देते हुए कहा कि आज जिनके पास इस फिल्म के अधिकार हैं, वही शायद इसकी नई लोकप्रियता का सबसे ज्यादा फायदा उठा रहे हैं।
-1781349910185.jpg)
रवि किशन ने एनडीटीवी से कहा, "मेरी जिंदगी में ऐसे रोमांचक मोड़ आते रहते हैं। मैंने 'धुरंधर' नाम की एक फिल्म की थी। यह एक अलग तरह की फिल्म थी, बिल्कुल अलग जॉनर की भोजपुरी फिल्म। इसका अपना स्केल और बजट था। अब अचानक, लोग बड़ी संख्या में मेरी 'धुरंधर' देख रहे हैं। इसलिए, इसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
13 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
इसके बाद एक्टर ने मजाक में कहा, "जिस प्रोड्यूसर के पास उस फिल्म के राइट्स हैं, वह तो अचानक ही करोड़पति बन गया होगा।" साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' में रवि किशन मुख्य भूमिका में थे और इसे एक कमर्शियल भोजपुरी एक्शन एंटरटेनर के तौर पर बनाया गया था। हालांकि रिलीज के समय इस फिल्म को बहुत कम लोगों ने देखा था। अब हाल ही में इसकी लोकप्रियता में आए उछाल ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar के बाद रणवीर को टारगेट...' डॉन 3 विवाद पर बोलीं Kangana Ranaut- इंडस्ट्री में थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।