विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विवाद के बीच Netflix सीरीज Jo Bachay Hain Sang Samait Lo का ट्रेलर रिलीज, दिखेंगी 6 लव स्टोरीज की उलझी कहानी

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:04 AM (IST)

फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस सीरीज को भारत में बैन करने की मांग है।

जो बचे हैं समेट लो में फवाह और सनम सईद

जो बचे हैं समेट लो में फवाह और सनम सईद

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर जारी

  2. फवाद खान और माहिरा खान भी नजर आएंगे

  3. भारत में सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फवाद खान (Fawad Khan) और माहिरा खान (Mahira Khan) 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) के जरिए पर्दे पर फिर एक साथ आ रहे हैं। यह पाकिस्तान पर आधारित नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल सीरीज है।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

फरहत इश्तियाक के बेस्टसेलिंग उर्दू नॉवेल पर बनी इस सीरीज में कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। इसमें अहद रजा मीर, इकरा अज़ीज़, फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, हानिया आमिर, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ और खुशहाल खान जैसे कई लोकप्रिय नाम शामिल हैं। अपनी आधिकारिक घोषणा के बाद से ही पिछले कुछ दिनों से ये सुर्खियों में बनी हुई है।

Fawad (1)

एक तरफ जहां दर्शक यह सोच रहे हैं कि यह सीरीज भारत में रिलीज होगी या नहीं, वहीं 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में इस सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इस बीच, मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर से पता चलता है कि यह सीरीज अलग-अलग दौर की कहानी दिखाएगी, और इसमें फ़वाद खान का डबल रोल है। साथ ही, बाकी सभी कलाकारों को भी इसमें अपनी एक्टिंग दिखाने का अच्छा मौका मिला है।

क्या होगी सीरीज की कहानी?

यह कहानी रोम में रहने वाले पाकिस्तानी वकील सिकंदर (अहद रजा मीर) की है, जो एक दर्दनाक अनुभव के बाद नींद न आने की बीमारी और बुरे सपनों से जूझ रहा है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात लिज़ा (इक्रा अजीज) से होती है, जो एक कलाकार है और जिसका पारिवारिक इतिहास काफी उलझा हुआ है। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के करीब आते हैं, उन्हें अपनी भावनाओं, रिश्तों और अपने अतीत की कुछ दर्दनाक सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है।

सीरीज में तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाई गई हैं जिसमें प्रेम, वियोग और परिवार के विभिन्न अनुभवों वाले पात्रों को एक साथ लाया गया है। वहीं जनता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने ट्वीट किया,'ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के 'मिट्टी दे बावे' (Mitti de baway) को नेटफ्लिक्स पर आने का ज्यादा हक है, लेकिन ट्रेलर देखकर अभी से कोई राय बनाना जल्दबाजी होगी।'

फैंस ने किया ट्रेलर पर रिएक्ट

एक और X यूज़र ने लिखा,'इसमें कुछ सांस्कृतिक कमियां हैं, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सिर्फ इसी के लिए मैं NetflixMENA का सब्सक्रिप्शन फिर से लेने जा रहा हूं। चलो भाई, शुरू करते हैं!!' तीसरे ने लिखा- सभी शानदार लग रहे हैं लेकिन फवाद खान और सनम सईद की किलिंग केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया।

'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल, भारत में नेटफ्लिक्स पर इसे 'ऑल द लव आवर हार्ट्स कैरी' (All The Love Our Hearts Carry) नाम से लिस्ट किया गया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय दर्शक 'जो बचे हैं संग समेट लो' को देख पाएंगे, या फिर देश में इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- माहिरा-फवाद की पाक सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की उठी मांग; PM मोदी को लिखा गया पत्र

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी कलाकार के साथ पहली फिल्म बनाना चाहते थे Aditya Dhar, क्यों टूटा Dhurandhar डायरेक्टर का सपना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।