3 जेनरेशन, 6 प्रेम कहानियां और सवाल एक... Netflix पर आ रही माहिरा-फवाद खान की पाकिस्तानी सीरीज, कब होगी रिलीज?
अपकमिंग पाकिस्तानी सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आ रही है, जिसमें माहिरा खान समेत मशहूर पाकिस्तानी सितारे नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स पर आ रही है नई पाकिस्तानी सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर आ रही नई पाकिस्तानी सीरीज
फिर फवाद खान संग दिखेंगी माहिरा खान
पाकिस्तानी शो की रिलीज डेट आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। माहिरा खान (Mahira Khan) और फवाद खान (Fawad Khan) की नई पाकिस्तानी सीरीज अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
माहिरा खान और फवाद खान के फिर से स्क्रीन शेयर करने की चर्चा काफी समय से हो रही थी। अब आखिरकार ओटीटी पर उनकी नई वेब सीरीज का ऐलान किया गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में सिर्फ माहिरा-फवाद ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।
ओटीटी पर आ रहा नया पाक ड्रामा
मंगलवार को नई पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) है। सीरीज का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें स्टार कास्ट के पहले लुक से पर्दा उठा है।
क्या है सीरीज की कहानी?
इस सीरीज की कहानी जिसकी कहानी प्यार, नुकसान, माफी और खुद को खोजने के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले पोस्टर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "तीन जेनरेशनंस, 6 प्रेम कहानियां और एक सवाल। क्या हमारे दिलों में बसा प्यार काफी है? जो बचे हैं संग समेट लो- हमारे दिलों में बसा सारा प्यार।"
ثلاثة أجيال، 6 قصص حب، وسؤال واحد: هل الحب الذي نحمله في قلوبنا يكفي؟ Jo Bachay Hain Sang Samait Lo — All The Love Our Hearts Carry يُعرض في 4 ديسمبر فقط وحصريًا علي نتفليكس. https://t.co/GGp3bCmnKH
— Netflix MENA (@NetflixMENA) November 22, 2026
जो बचे हैं संग समेट लो की स्टार कास्ट
सीरीज में कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें माहिरा खान, फवाद खान, सनम सईद, माया अली, हानिया आमिर, इकरा अजीज, हमजा अली अब्बास, बिलाल अशरफ, अहद रजा मीर, खुशहाल खान और अहमद अली अकबर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
कब रिलीज होगी जो बचे हैं संग समेट लो?
'जो बचे हैं समेट लो' फरहत इश्तियाक के 2013 के इसी नाम के उर्दू नॉवेल पर आधारित है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर 4 दिसंबर से स्ट्रीम होने वाली है। हालांकि, अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि यह सीरीज भारत में भी स्ट्रीम होगी या नहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।