विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में बैठी Mahira Khan नहीं कर पाईं कंट्रोल, सलमान खान के वीडियो पर दिया ऐसा रिएक्शन

Published: Thu, 21 May 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

अस्पताल के बाहर पैपराजी द्वारा फिल्म का नाम चिल्लाने पर सलमान खान नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। 19 मई की रात को सलमान ने इंस्टाग्राम एक के बाद एक तीन पोस्ट कीं जिससे फैंस को उनकी चिंता होने लगी। एक्टर ने इस पोस्ट में पैप्स को कड़ी फटकार लगाई थी।

दरअसल सलमान का पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जब वो मुंबई के एक अस्पताल के बाहर पैपराज़ी पर गुस्सा करते हुए नजर आए। पैपराजी उनकी अगली फिल्म का नाम चिल्ला रहे थे जोकि सलमान को अच्छा नहीं लगा।

यह भी पढ़ें- '60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला...' रात के ढाई बजे Salman Khan ने किया ऐसा पोस्ट, पैप्स को सुनाई खरी-खोटी

सलमान ने किए थे कई सारे पोस्ट

सलमान ने पहले पोस्ट में लिखा- 'अगर मैंने किसी प्रेस वाले को हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखा…प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, बातचीत की, ध्यान रखा और ध्यान रखा कि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। अगले पोस्ट में सलमान ने लिखा, 'लेकिन अगर वो मेरे दुख से पैसा कमाना चाहते हैं, तो शांत रहना, मजा न लें। भाई भाई भाई मातृभूमि।। पिक्चर की मां की आंख, फोटो जरूरी है या जिंदगी?'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

माहिरा खान ने क्या दिया रिएक्शन

हालांकि इसके बाद पैप्स ने सलमान से माफी भी मांगी और एक्टर ने उन्हें मुस्कुरा कर माफ कर दिया। ये वायरल वीडियो पाकिस्तान तक पहुंच गया है और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने इस पर रिएक्ट किया है।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 3.14.05 PM

वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए माहिरा ने लिखा, "यार सल्लू," उनके इस कमेंट ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा और ये चर्चा में आ गया।

दोस्त से मिलने गए थे सलमान

सलमान खान मंगलवार को अपने किसी दोस्त की पत्नी को देखने के लिए अस्पताल गए थे जब पैप्स ने उन्हें घेर लिया। अस्पताल से बाहर निकलते ही, बाहर मौजूद फोटोग्राफरों ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' के बारे में बोलना शुरू कर दिया। हालांकि राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी के दौरान पैप्स ने सल्लू भाई से माफी मांग ली और मामला वहीं का वहीं समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें- 'जोर से बोलो...' Salman Khan से पैपराजी ने मांगी माफी, एक्टर ने बताया क्यों गए थे अस्पताल?