विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जोर से बोलो...' Salman Khan से पैपराजी ने मांगी माफी, एक्टर ने बताया क्यों गए थे अस्पताल?

Published: Thu, 21 May 2026 10:17 AM (IST)

सलमान खान ने अस्पताल में पीछा करने वाले पैपराजी को फटकार लगाई थी, जिसके बाद अगले दिन पैपराजी ने उनसे माफी मांगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) ने मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका पीछा करने वाले पैपराजी को खूब फटकार लगाई थी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कई गुस्से भरे पोस्ट लिखे थे।

अब अगले दिन जब पैपराजी एक्टर से मिले तो उन्होंने एक्टर से माफी मांगी जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और उनकी टांग खिंचाई भी की। सलमान जैसे ही पहुंचे, फोटोग्राफरों ने कहा, "कल के लिए सॉरी, भाई।" कुछ ने तो ये भी कह दिया, "लव यू, भाई।" इस पर सलमान की पहली प्रतिक्रिया थी,"ये जगह सही है।"

यह भी पढ़ें- 5 फीट लंबे नागराज ने दे डाली Salman Khan की गैलेक्सी में दस्तक, समय पर रेस्क्यू कर संभाली पूरी सिचुएशन

क्यों नाराज हुए थे सलमान खान?

दरअसल 19 मई की रात सलमान खान अस्पताल गए थे जहां पैपराजी बाहर जमा हो गए और तस्वीरें खींचते समय वे चिल्ला रहे थे। इससे सुपरस्टार काफी नाराज हो गए। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर चार पोस्ट शेयर करके पैपराजी के इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

अब बुधवार को सलमान रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने फोटोग्राफरों के लिए खुशी-खुशी पोज दिए, और पैपराजी ने उनसे बार-बार सॉरी बोलकर माफी मांगी। सुपरस्टार ने मजाक-मजाक में थोड़ी से टांग खिंचाई करते हुए कहा,"जोर से सॉरी बोलो, सुनाई नहीं दे रहा।"

क्यों अस्पताल गए थे सलमान खान?

एक अन्य वीडियो में पैपराजी सलमान खान के करीब जाकर उनसे माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस पर सलमान ने पपाराजी को माफ कर दिया और बताया कि उनके किसी दोस्त की वाइफ बहुत बीमार है और वह उन्हें देखने अस्पताल गए थे। बता दें कि सलमान हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी में जीवा महाला के कैमियो रोल में नजर आए थे। अब वे आगे मातृभूमि में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- '60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला...' रात के ढाई बजे Salman Khan ने किया ऐसा पोस्ट, पैप्स को सुनाई खरी-खोटी