विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 फीट लंबे नागराज ने दे डाली Salman Khan की गैलेक्सी में दस्तक, समय पर रेस्क्यू कर संभाली पूरी सिचुएशन

Published: Tue, 19 May 2026 05:50 PM (IST)

सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट गैलेक्सी में हाल ही में एक बहुत बड़ा सांप घुस आया था, जिसे मौके पर अधिकारियों संग मिलकर एक शख्स ने रेस्क्यू किया।

HighLights

  1. सलमान खान की बिल्डिंग में घुसा सांप

  2. समय पर किया गया सांप को रेस्क्यू

  3. पहले भी सलमान को डस चुका है सांप

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पहले उनके 'अलोन' पोस्ट ने इंटरनेट पर खूब खलबली मचाई और अब हल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक बहुत बड़ा सांप निकल आया, जिसे टीम ने समय पर रेस्क्यू करके पैनिक सिचुएशन को काबू कर लिया। 

बिल्डिंग की कार पार्किंग एरिया में मिला सांप

बॉलीवुड बबल की एक खबर के मुताबिक, यह 5 फीट लंबा सांप सलमान खान की बिल्डिंग में कार पार्किंग एरिया के पास शटर सेक्शन में मिला था। इस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर अभिनेता अपने परिवार के साथ रहते है। सांप को देखते ही बिल्डिंग की सिक्योरिटी ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और मौके पर सांप को रेस्क्यू किया गया।

बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे ने देखते ही सांप पकड़ने वाले विकी दुबे को फोन किया और उन्होंने पार्किंग एरिया में तलाश शुरू की। वायरल वीडियो में दुबे शांतिपूर्वक सांप को पूछ से पकड़ते हुए दिखाई दिए और एक सुरक्षित जगह पर उसे छोड़कर आए। उन्होंने बिल्डिंग में किसी भी तरह की पैनिक सिचुएशन नहीं होने दी। जो रेट स्नेक पकड़ा गया वह विषैला नहीं था।

यह भी पढ़ें- 'मैं एहसान फरामोश...'Salman Khan ने सिंगल और अकेलेपन वाली पोस्ट से मारा यू-टर्न, भाईजान की मां को हो गई थी चिंता

snake rescue from salman khan galaxy  (1)

साल 2021 में सलमान को कांट चुका है सांप

आपको बता दें कि सलमान खान को साल 2021 दिसंबर के महीने में एक सांप ने उनके पनवेल फार्म हाउस में काट लिया था। यह घटना उनके 56वें जन्मदिन पर हुई थी। खुद अभिनेता ने बताया था कि उन्हें बाहर निकलते वक्त एक जहरीले सांप ने डस लिया था, जिसके बाद अभिनेता को नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां लगभग 6 घंटे तक उनका इलाज चला था।

सलमान खान इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल

'सिकंदर' के बाद से ही सलमान खान के बड़े पर्दे पर लौटने का फैंस बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त अभिनेता के हाथ में तीन बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह एक तरफ जहां अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' में दिखाई देंगे, तो वहीं दूसरी तरफ वह वमशी पैदिपल्ली की और निर्माता दिलराजू की एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ पहली बार नयनतारा की जोड़ी दिखाई देगी।

beingsalmankhan_1777791169_3888715953580065753_1547627005

इन दो बड़ी फिल्मों के अलावा सलमान खान के पास राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म है। वह साजिद नाडियाडवाला के साथ अपनी फिल्म 'किक' का सीक्वल भी लेकर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Ram Charan का सलमान और आमिर को सलाम, Peddi ट्रेलर लॉन्च पर सुपरस्टार्स को दिया क्रेडिट