विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

60 साल के Salman Khan का सिंगल लाइफ पर क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- अकेले और तन्हा...

Published: Sun, 17 May 2026 08:17 PM (IST)

सुपरस्टार सलमान खान ने एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो अकेलेपन और तन्हाई के बारे में है।

सलमान खान का पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान का पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर सलमान का लेटेस्ट पोस्ट

  2. भाईजान ने सिंगल लाइफ पल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं की फेहरिस्त में सलमान खान का नाम भी शामिल होता है। मौजूदा समय में अपने एक्टिंग करियर के अलावा सलमान सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

रविवार के दिन एक बार फिर से सलमान खान ने एक और लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 60 वर्षीय सलमान अकेलेपन और तन्हाई के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर भाईजान के इस क्रिप्टिक पोस्ट पर डालते हैं, जो फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है। 

सलमान का क्रिप्टिक पोस्ट

पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि सलमान खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन अपने एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान कुछ न कुछ नया पोस्ट शेयर करते रहते हैं। संडे शाम को उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें शर्टलेस सलमान अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- जब Salman Khan ने लिया था 5 लाख का लोन, पिता सलीम को दिया था लग्जरी गिफ्ट

salmanbhai

सलमान खान की इस लेटेस्ट तस्वीर के साथ-साथ उनके ट्वीट के कैप्शन ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। जिसमें सलमान सिंगल लाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। भाईजान ने लिखा है- 

मेरी अपनी नजर में अकेले रहने के दो तरीके हैं—'अकेला और तन्हा'। अकेला रहना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि तन्हा आप तब महसूस करते हैं, जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता। अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है।

वायरल हुआ पोस्ट 

आलम ये है कि अब सलमान खान का ये लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम फैंस भाईजान के इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। गौर करें  सलमान की उनकी अपमकिंग फिल्म की तरफ तो उसका नाम मातृभूमि है, जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- 80 फीट ऊंचे पहाड़ से फिसलकर गिर गए थे Salman Khan, खतरनाक स्टंट से सहम गया था एक्टर का दिल