विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी शो में इस्लाम का अपमान, 20वां एपिसोड देख फूटा लोगों का गुस्सा; एक्ट्रेस ने मांगी माफी

Published: Sat, 04 Jul 2026 11:01 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के शो 'जब्त' के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। दर्शकों का कहना है कि शो में निर्माताओं और एक्ट्रेस ने इस्लाम का अपमान किया है। 

पाकिस्तानी शो में इस्लाम का किया गया अपमान/ फोटो- Instagram

पाकिस्तानी शो में इस्लाम का किया गया अपमान/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी ड्रामा शो 'जब्त' अपने एक एपिसोड की वजह से विवादों में घिर गया है। शो की एक्ट्रेस सारा एजाज का सीरियल से एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पड़ोसी मुल्क के दर्शकों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि सीन में एक्ट्रेस ने इस्लाम का अपमान किया है, जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे डिटेल में पढ़ें।

गुस्से में एक्ट्रेस ने फेंकी इस्लामी किताब?

पाकिस्तान के हिट शोज में से एक 'जब्त' तब विवादों में घिरा, जब उसका 20वां एपिसोड ऑनएयर हुआ और उसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक सीन में अभिनेत्री सारा एजाज का किरदार गुस्से में अपने रूम में पड़ी बुक शेल्फ से एक के बाद एक किताब फेंकता है। यह एपिसोड जैसे ही ऑनएयर हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सारा के हाथ में उठाई गई किताब की तरफ गया। उनका दावा है कि फेंकी गई उन सभी किताबों में एक इस्लामी किताब भी थी, जिसमें काबा की तस्वीर दिखाई दे रही थी।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही यह बात दर्शकों की नोटिस में आई उसके बाद सीरियल को लेकर विरोध बढ़ गया। यूजर्स ने यह भी दावा किया कि जब सारा ने किताब फेंकी तो उस दौरान उसके पन्ने खुलने लगे, जिसकी वजह से उनमें कुरान की आयतें दिखने लगीं। लोगों ने मेकर्स पर धार्मिक ग्रंथों के प्रति उनकी इस लापरवाही की जमकर आलोचना की है।

सारा ने सोशल मीडिया पर मांगी सबसे माफी

इस विवाद को बढ़ता देख और अपना नाम ट्रेंड होने के बाद सारा एजाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और माफी मांगी। उन्होंने अपने सीन को लेकर माफी मांगते हुए कहा, "मैं एक मुसलमान हूं, मैं प्रैक्टिस करती हूं।मैं खुद कुरान पढ़ती हूं...मेरे लिए सभी किताब बहुत रिस्पेक्टेबल हैं। मुझे पता है कि हमें केयरफुल रहना चाहिए था और मुझे ये एहसास हुआ है कि मुझे भी सतर्क रहना चाहिए था। मैं आप सभी से माफी मांगती हूं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Showbiz Ki Awaz 01 (@showbizkiawaz01)

सोशल मीडिया पर इस बढ़ते विवाद को देखकर 'जब्त' का 20वां एपिसोड जियो टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब से हटा दिया है। जिससे लोगों का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।