विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रजनीकांत की Jailer 2 की ओटीटी रिलीज का चल गया पता, 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन के साथ होगी स्ट्रीम?

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:28 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।

रजनीकांत की ओटीटी रिलीज डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रजनीकांत की ओटीटी रिलीज डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी जेलर 2

  2. जेलर 2 बनी रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म

  3. ओटीटी रिलीज में जेलर 2 की अवधि बढ़ेगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच जेलर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। 

ऐसे में अब ये खबर सामने आ रही है कि ओटीटी पर रजनीकांत की जेलर 2 के 30 मिनट की एक्स्ट्रा फोटोज के साथ ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

ओटीटी पर कब और कहां आएगी रजनीकांत?

आज के समय में देखा जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील पक्की कर ली जाती है।रजनीकांत की जेलर 2 साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। फिल्म के पोस्टर्स और प्री क्रेडिट सीन्स के आधार पर ये जानकारी मिलती है कि थिएटर्स के बाद जेलर 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- रामायणम् की रिलीज से पहले Jailer 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट

jailer2collectionday13

हालांकि, अब इसमें भी फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है, क्योंकि न्यूज 18 तमिल की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ओटीटी पर फिल्म जेलर 2 के 30 मिनट के अतिरिक्त फोटोज और सीन देखने को मिलेंगे, जो सिनेमाघर में गायब रहे थे। ऐसे में जिन लोगों ने बड़े पर्दे पर जेलर 2 को देखा है, उन्हें ओटीटी पर भी इसे देखना पड़ेगा, क्योंकि आधे घंटे की फिल्म में काफी सारे सस्पेंस छिपे होने की उम्मीद है। 

jailer2boxofficecollectionday5 (2)

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार ये बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को रजनीकांत की जेलर को प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल अनाउंसमेंट का सभी सिनेप्रेमियों को इंतजार है। 

बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि अब तक कमर्शियल तौर पर रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म ने अब तक रिलीज के 21 दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शन 816 करोड़ के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही जेलर 2 तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है।

यह भी पढ़ें- 17वें दिन Jailer 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 800 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ इंच दूर रजनीकांत की फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।