रामायणम् की रिलीज से पहले Jailer 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने तीसरे रविवार को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई है।

जेलर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
18वें दिन जेलर 2 ने की बंपर कमाई
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सफल हुई जेलर 2
तीसरे संडे को खाते में आई इतनी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इससे पहले तीसरे रविवार को जेलर 2 ने कमाई के मामले में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुई बंपर कमाई की है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् (Ramayana) की रिलीज से पहले कमाई के मामले में जेलर 2 ने अपना आखिरी दांव खेल दिया है। आइए जानते हैं कि अब तक ये मूवी कितने करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
जेलर 2 ने खेला आखिरी दांव
कुछ ही दिन बाद 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली निर्माता नमिल मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 कमाई के मामले में पूरी दुनिया में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। इस आधार पर हम आपको जेलर 2 के रिलीज के 18वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 17वें दिन Jailer 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 800 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ इंच दूर रजनीकांत की फिल्म
-1793605693874.webp)
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे संडे को जेलर 2 ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 15 करोड़ का धमाकेदार कारोबार किया है, जो रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा करने की कगार पर खड़ी किसी भी फिल्म के कमाई के एक बहुत बड़ी रकम है। इसके साथ ही अब जेलर 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807 करोड़ के पार पहुंच गया।

रामायणम् की रिलीज की में महज 3 दिनों का समय बाकी रह गया है और ऐसे में रजनीकांत की जेलर 2 की ये कोशिश रहेगी कि कैसे भी ये फिल्म 820 करोड़ के आंकड़ा को पार कर ले। आपको बता दें कि जेलर 2 कमाई के मामले में रजनीकांत के एक्टिंग करियर की नंबर-1 फिल्म बन गई है।
जेलर पार्ट-1 का तोड़ दिया रिकॉर्ड
मालूम हो कि निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में 3 साल पहले जेलर पार्ट-1 के जरिए इस मूवी फ्रेंचाइजी का आगाज हुआ था। उस वक्त जेलर ने ग्लोबली 600 करोड़ का बिजनेस किया था, इस लिहाज से अब जेलर 2 कमाई के मामले में फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट से काफी आगे निकल चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।