विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17वें दिन Jailer 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 800 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ इंच दूर रजनीकांत की फिल्म

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:02 PM (IST)

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में 17 दिन पूरे कर चुकी है और वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है।

रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका

रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका

HighLights

  1. 'जेलर 2' ने 17 दिनों में शानदार कमाई की

  2. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम

  3. भारत में कुल घरेलू कमाई 446.19 करोड़ रुपये हुई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर 2' (Jailer 2) को सिनेमाघरों में आए 17 दिन हो चुके हैं। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश में प्रवेश कर चुकी है और इसकी रफ्तार धीमे होने का नाम नहीं ले रही।

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह तमिल एक्शन फिल्म, अपनी पिछली कड़ी 'जेलर' की कुल वर्ल्डवाइड कमाई को बहुत पहले पीछे छोड़ चुकी है। अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस पर की थी धांसू ओपनिंग

मूवी में एस. जे. सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना मेनन जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 37.10 करोड़ रुपये हुई।

jailer 2 (2)

इसी के साथ ही पहले हफ्ते के लिए इसने भारत में कुल 334.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसका कुल घरेलू कलेक्शन 95.55 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का तीसरा हफ्ता 9.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खत्म हुआ।

वहीं 18वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से भारत में इसकी कुल घरेलू कमाई 446.19 करोड़ रुपये हो गई है।

800 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

इस तरह भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 522.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में 70 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला जहां जेलर 2 ने 270.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दुनियाभर में कुल 790.85 करोड़ रुपये की कमाई की।

jailer 2

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, जेलर 2 में रजनीकांत के साथ एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामुडु, राम्या कृष्णन जैसे सितारे भी नजर आए। फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन कैमियो रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- 13वें दिन नहीं थमी Jailer 2 की कमाई की आंधी, वर्किंग डे में गर्दा उड़ा रही है 'थलाइवा' की फिल्म

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में आतिशबाजी जारी, 750 करोड़ी बनने से चंद कदम दूर थलाइवा की फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।