विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर कब्जा जमाए बैठी है K-Drama सीरीज, रौंगटे खड़े करती है कोरियन सिनेमा की सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:58 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पिछले दो सप्ताह से एक कोरियन ड्रामा वेब सीरीज अपना कब्जा जमाए बैठी हुई है।

नेटफ्लिक्स पर छाई के-ड्रामा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

नेटफ्लिक्स पर छाई के-ड्रामा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर के-ड्रामा सीरीज बनी मस्ट वॉच

  2. पिछले दो सप्ताह से कर रही है जमकर ट्रेंड

  3. खौफनाक कहानी कर देगीं रौंगटे खड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी की दुनिया में मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म माना जाता है। इतना ही नहीं कोरियन कंटेंट के लिए भी नेटफ्लिक्स (Netflix) हर किसी का फेवरेट रहता है। समय-समय पर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक दमदार के-ड्रामा सीरीज और फिल्म को रिलीज किया गया है। 

लेकिन फिलहाल नेटफ्लिक्स पर जो के-ड्रामा वेब सीरीज हुकूमत जमाए बैठी है, उसके जैसा थ्रिलर पहले कभी नहीं देखा होगा। पिछले दो सप्ताह से ये सीरीज ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी कोरियन वेब सीरीज है।

नेटफ्लिक्स पर के-ड्रामा सीरीज का कब्जा

भारतीय सिनेप्रेमियों में भी कोरियन सिनेमा का क्रेज काफी अधिक देखने को मिलता है। इस आधार पर नेटफ्लिक्स की तरफ से अक्सर एक न एक बेस्ट के-ड्रामा थ्रिलर पेश किया जाता है। बीते 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर डेड एंड जॉब (Dead End Job) नाम की एक ऐसी सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी कहानी हर किसी को प्रभावित किया है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही पीरियड ड्रामा

dead end job

इंडियन ऑडियंस में डेड एंड जॉब को लेकर इस तरह का क्रेज नजर आ रहा है, जैसा पहले कभी स्क्विड गेम को लेकर दिखा था। डेड एंड जॉब की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले दो वीक से ये के-ड्रामा वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। 

dead end job ott

इंडिया में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग वेब सीरीज की लिस्ट में फिलहाल डेड एंड जॉब का नाम 7वें पायदान पर बना हुआ है। ये रैंकिंग इस बात का सबूत है कि डेड एंड जॉब को भारत में धड़ल्ले से देखा जा रहा है और ये कोरियन सीरीज फिलहाल ओटीटी पर मस्ट वॉच थ्रिलर बन चुकी है। डेड एंड जॉब में कोरियन सिनेमा के मशहूर कलाकार ली जे-वूक (Lee Jae-wook), किम मिन-हा (Kim Min-ha) और गो मिन-सी (Go Min-si) ने अहम भूमिका निभाई है। 

क्या है डेड एंड जॉब की कहानी?

के-ड्रामा वेब सीरीज डेड एंड जॉब की कहानी एक रहस्यमयी नौकरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको करने वाले को 50 गुना अधिक सैलरी मिलती है। एक लड़का इसे करने के लिए तैयार हो जाता है, क्योंकि उसके ऊपर काफी कर्ज है। लेकिन उसको इस बात का अंदाजा नहीं है कि इसी नौकरी की वजह से वह मौत के चुंगल में फंस जाता है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप डेड एंड जॉब को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में महाफ्लॉप फिल्म के लिए OTT बना वरदान, Netflix पर क्राइम थ्रिलर का कब्जा; नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।