विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर्स में महाफ्लॉप फिल्म के लिए OTT बना वरदान, Netflix पर क्राइम थ्रिलर का कब्जा; नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:57 PM (IST)

50 करोड़ के बजट में बनी जिस क्राइम थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बस 8 करोड़ कमाए थे, वह ...और पढ़ें

OTT पर सुपरफ्लॉप फिल्म आते ही बनी नंबर वन/ फोटो- इंस्टाग्राम

OTT पर सुपरफ्लॉप फिल्म आते ही बनी नंबर वन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है ये फिल्म

  2. बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन भी नहीं चली थी मूवी

  3. सस्पेंस-क्राइम से भरी फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ओटीटी ने जहां एंटरटेनमेंट को घर-घर तक पहुंचाया है, तो वहीं दूसरी तरफ जिन फिल्मों को अच्छी कहानी के बावजूद लोग थिएटर्स में नहीं देख रहे हैं, उनके लिए OTT प्लेटफॉर्म एक वरदान बनकर उभरा है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई एक क्राइम थ्रिलर मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमा लिया है। कौन सी है वो फिल्म जो सबको पछाड़कर बनी नंबर वन, चलिए बताते हैं।

फ्लॉप फिल्म का OTT पर हुआ बेड़ा पार

जिस महाफ्लॉप फिल्म ने ओटीटी पर आते ही नंबर वन की पोजिशन हथियाई है, वह करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम और सस्पेंस से भरपूर फिल्म दायरा है। 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बीते दिन शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। स्ट्रीमिंग के साथ ही दायरा (Daayra) ने सभी फिल्मों को पछाड़कर मूवी कैटेगरी में नंबर वन की पोजिशन हथिया ली।

Screenshot 2026-11-14 195221

बॉक्स ऑफिस पर की थी इतनी कमाई

करीना कपूर खान स्टारर फिल्म दायरा के निर्देशन की कमान मेघना गुलजार ने संभाली थी। मूवी का बजट लगभग 50 से 55 करोड़ का था, लेकिन यह फिल्म लाइफटाइम सिर्फ 8.36 करोड़ का ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर पाई और साल 2026 की डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है।

हालांकि, जिस कहानी को थिएटर्स में दुत्कारा गया, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। करीना और पृथ्वीराज की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Screenshot 2026-11-14 195304

क्या है दायरा की कहानी?

दायरा की कहानी एक महिला के साथ हुए रेप और हत्या को लेकर है, जिसके आरोपियों को ACP एनकाउंटर में मार देता है। ऑन द स्पॉट आरोपियों को खत्म करने के लिए जहां लोग उसे देश का नायक मान लेते हैं, तो वहीं ये बिना परमिशन एनकाउंटर कानून प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर देता है। केस की आगे की छानबीन के लिए महिला IPS अधिकारी को नियुक्त किया जाता है और जांच के दौरान कई सस्पेंस खुलते हैं।

यह भी पढ़ें- 2 महीने बाद OTT पर धमाका करने आ रही करीना कपूर की Daayra, 7.1 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर कब और कहां देखें?

यह भी पढ़ें- Friday Releases: नवंबर के दूसरे शुक्रवार को फटेगा मनोरंजन का बम, OTT-थिएटर्स में छाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।