Upcoming OTT Release: दीवाली के बाद मनोरंजन की बहार, नेटफ्लिक्स-प्राइम और जियो हॉटस्टार पर फिल्मों-सीरीज का भंडार
दीवाली के बाद OTT पर मनोरंजन की बहार आने वाली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते डिजीटल प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या रिलीज होगा?
-1794304957474_m.webp)
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
HighLights
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
दीवाली के बाद ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला
9 नवंबर से 15 नवंबर तक क्या-क्या होगा रिलीज?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद अब ओटीटी पर धमाका होने वाला है। त्यौहार के सीजन के बाद बिल्कुल भी बोरियत नहीं होगी क्योंकि इस हफ्ते घर बैठे आप कई फिल्मों और शोज का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होगा?
पारिवारिक मनोरंजन (Parivarik ManuRanjan)
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अदिती राव हैदरी स्टारर पारिवारिक मनोरंजन इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव (Sony LIV) पर रिलीज होगी।
-1794305131168.webp)
बांद्रा (Bandra)
एक उभरता हुआ फिल्म निर्माता 1990 के दशक की बॉलीवुड स्टार तारा जानकी (तमन्ना भाटिया) की संदिग्ध मौत की जांच करता है। फ्लैशबैक के जरिए हमें पता चलता है कि वह अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक क्रूर प्रोड्यूसर के चंगुल से बचकर केरल भाग गई थी, जहां उसने आला (दिलीप) नाम के एक प्रभावशाली व्यवसायी के यहां शरण ली थी। यह फिल्म 13 नवंबर को Zee5 पर स्ट्रीम होगी।
-1794305151806.webp)
द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 3 (Rings Of Power Season 3)
एरेगियन के पतन के पांच साल बाद, मिडिल-अर्थ युद्ध की चपेट में है क्योंकि सौरॉन की सेनाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। खजाद-डूम, लिंडन और रिवेंडेल अपने तीन रिंग्स की सुरक्षा में हैं और ये उन कुछ गढ़ों में से हैं जो डार्क लॉर्ड और उसकी पूरी तरह से जीत के बीच अभी भी डटे हुए हैं। सीजन 3 प्राइम वीडियो पर 11 नवंबर को रिलीज होगा।
-1794305172672.webp)
ब्लाइंड गेम (Blind Game)
जब एक दोस्त की नाकाम डकैती और एक आत्महत्या कई परेशान करने वाले सवाल खड़े कर देते हैं, तो सस्पेंड हो चुके ऑफिसर सिकंदर सिंह (Arjun Rampal) खुद को लालच और धोखे के एक खतरनाक जाल में फंसा हुआ पाते हैं। मनाली में सेट यह सस्पेंस थ्रिलर सिकंदर की कहानी है, जो गायब हुए खजाने का पता लगाने और इस रहस्य के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को बेनकाब करने के मिशन पर निकलता है। यह फिल्म Zee5 पर 11 नवंबर को रिलीज होगी।
-1794305192658.webp)
द एंप्रेस सीजन 3 (The Empress Season 3)
लोकप्रिय हिस्टोरिकल ड्रामा द इंप्रेस (The Impress) का तीसरा सीजन 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगा। इस सीजन में टोटल 6 एपिसोड होंगे।

इथोस सीजन 2 (Ethos Season 2)
मशहूर तुर्की ड्रामा 4 एपिसोड के साथ वापस आ रहा है, जो पहले सीजन की घटनाओं के छह साल बाद की कहानी दिखाते हैं। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनकी राहें अनजाने में एक-दूसरे से टकराती हैं और जिनकी कहानियां एक थेरेपी रूम में आकर मिलती हैं। यह सीजन 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

जेलर 2 (Jailer 2)
रजनीकांत की जेलर 2 थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कहानी केरल में छिपे बैठे रिटायर्ड जेलर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन को तब बाहर आना पड़ता है, जब मूर्तियों की तस्करी करने वाला एक बेरहम गिरोह उसके पीछे पड़ जाता है। अपने परिवार को बचाने के लिए, वह इस गिरोह के कामकाज को निशाना बनाता है और गोवा के ताकतवर 'कल्पक' क्राइम परिवार का सामना करने के लिए अपने पुराने साथियों के साथ हाथ मिला लेता है। फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होगी।
-1794305327548.webp)
दायरा (Daayra)
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इन्वेस्टिगेटिव क्राइम ड्रामा दायरा (Daayra) सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर छाने को तैयार है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।
-1794305344401.webp)
स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (Student Of The Year: After Dark)
जब अदिति (Shanaya Kapoor) की जुड़वां बहन आयशा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाती है, तो अदिति कातिल का पता लगाने के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में भेष बदलकर दाखिला लेती है। आखिरकार वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की प्रतियोगिता में शामिल होती है, जहां उसे आपसी दुश्मनी, रहस्यों और धोखे के एक खतरनाक जाल से निपटना पड़ता है। यह फिल्म 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।
-1794305372399.webp)
बीइंग ह्यूमैन (Being Heumann)
-1794305392395.webp)
'बीइंग ह्यूमैन' (Being Heumann) विकलांग अधिकारों की कार्यकर्ता जूडी ह्यूमैन के जीवन और सैन फ्रांसिस्को की एक सरकारी इमारत में 1977 में हुए ऐतिहासिक धरने की कहानी बताती है। यह 13 नवंबर को एप्पल टीवी (Apple TV) पर रिलीज होगी।
अन्य सीरीज और फिल्में-
1. रणबाली (Ranabaali)- 13 नवंबर (नेटफ्लिक्स)
2. एलिशिया लॉ (Alicia's Law)- 11 नवंबर (नेटफ्लिक्स)
3. मिरेकल्स ऑफ द ईआर (Miracles Of The ER)- 12 नवंबर (नेटफ्लिक्स)
4. हार्टलैंड (Haertland)- नेटफ्लिक्स (13 नवंबर)
5. मर्डर इन गेलिशिया (Murder In Galicia)- 13 नवंबर (नेटफ्लिक्स)
6.v12 12 12- 13 नवंबर (एप्पल टीवी)
यह भी पढ़ें- Hotstar पर धड़ल्ले से देखी जा रही है एक्शन थ्रिलर, ओटीटी पर आकर चमकी फ्लॉप फिल्म की किस्मत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।