Hotstar पर धड़ल्ले से देखी जा रही है एक्शन थ्रिलर, ओटीटी पर आकर चमकी फ्लॉप फिल्म की किस्मत
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक फ्लॉप को रिलीज किया गया है, जो अब मस्ट वॉच बन गई है।

ओटीटी पर आई 2026 की फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉटस्टार पर खूब देखी जा रही है मूवी
बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी फिल्म
एक्शन थ्रिलर की कहानी है काफी दिलचस्प
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप रहती हैं, वे ओटीटी पर आकर बाजी पलट देती हैं। ऐसी ही एक मूवी को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही की इस डिजास्टर फिल्म की किस्मत बदल गई है और धड़ल्ले से देखी जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर बेदम रहने वाली फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर मस्ट वॉच बन चुकी है। आइए जानते हैं कि इस लेख में 2026 की कौन सी फ्लॉप फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
जियो हॉटस्टार पर छाई 2026 की फ्लॉप मूवी
थिएटर्स रिलीज से पहले ही आज के दौर की फिल्मों के डिजिटल राइट्स डील डन कर ली जाती है। जिस मूवी के बारे में इस लेख में चर्चा हो रही है, उसका नाम आई एम गेम (I'm Game) है और इसका ओटीटी पार्टनर मशहूर प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार है। साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) स्टारर आई एम गेम बीते 6 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है।
यह भी पढ़ें- Ranabaali OTT Release: थिएटर के बाद विजय-रश्मिका की फिल्म की ओटीटी पर दस्तक , कब और कहां होगी रिलीज?

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने वाली आई एम गेम जियो हॉटस्टार पर कमाल दिखा रही है और फिलहाल मस्ट वॉच बनी हुई है। मूलरूप से मलयालम सिनेमा से नाता रखने वाली इस एक्शन थ्रिलर मूवी को ओटीटी पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी अलग-अलग भाषा में रिलीज किया गया है। बात की जाए दुलकर सलमान की आई एम गेम की कहानी के बारे में तो ये बेहद दिलचस्प है।
क्या है आई एम गेम की कहानी?
2 घंटे 51 मिनट की आई एम गेम में एक बड़े बिजनेसमैन के बिगड़े हुए बेटे की कहानी को दिखाया गया है, जिसे जुआ खेलने की लत है और इसमें वह अपने पिता का सारा पैसा बर्बाद करता है। इतना ही नहीं जुए के लिए वह एक माफिया से भी पैसे उधार लेता है।
-1794287736341.webp)
पैसे का लालच और जुए खेलने की बुरी आदत की वजह से वह एक ऐसी मुसीबत में फंस जाता है, जिससे बात उसकी जान पर बन आती है। फिर एक हादसे में वह अपना दायां हाथ गंवा देता है और यहां फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट आता है, जिसे जानने के लिए आपको जियो हॉटस्टार पर आई एम को पूरा वॉच करना पड़ेगा।
बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप
दुलकर सलमान की आई गेम का अनुमानित बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26 करोड़ रहा था और वर्ल्डवाइड इसकी कुल कमाई 48 करोड़ के पार तक ही पहुंच सकी। इस वजह से कमर्शियल तौर पर आई एम गेम फ्लॉप साबित हुई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।